World Blood Donation Day: पटना। विश्व रक्तदान दिवस पर बिहार कैडर के आईएएस, आईपीएस और आइएफएस अधिकारियों ने खूनदान कैंप में बढ़ चढ़कर सहयोग दिया। IAS, IPS और IFS अफसरों के परिवार द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में शनिवार को कुल 207 लोगों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा के प्रति अपने संकल्प को व्यक्त किया है। इस रक्तदान शिविर का आयोजन बिहार आईएएस एसोसिएशन, बिहार आईपीएस एसोसिएशन और बिहार आइएफएस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस रक्तदान शिविर से कुल 207 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया और उसे अस्पतालों को सौंप दिया गया, ताकि बीमार लोगों को इस रक्त से पुन: नया जीवन दिया जा सके।
रक्तदान ही महादान है
इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव वीएस दुबे ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने कहा कि रक्तदान ही महादान है। आपके द्वारा दान किए गए रक्त से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। रक्तदान करके हम पीड़ित मानवता की सच्ची सेवा कर सकते हैं। इस रक्तदान शिविर के आयोजन में आईएएस वाइव्स एसोसिएशन, आईपीएस वाइव्स एसोसिएशन और आइएफएस वाइव्स एसोसिएशन ने भी अपना योगदान किया है।
14 जून को विश्व रक्तदान दिवस
बता दें कि ह वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उन स्वैच्छिक और अवैतनिक रक्तदाताओं को समर्पित है जो अपने रक्तदान के माध्यम से अनगिनत लोगों का जीवन बचाते हैं। यह मानवता के प्रति न केवल आभार व्यक्त करने का अवसर है, बल्कि सुरक्षित और नियमित रक्तदान की निरंतर आवश्यकता को उजागर करने का भी समय है।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
7 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines