विश्व धरोहर दिवस के मौके पर बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की तरफ से एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में छात्र और छात्राएं भाग ले सकते हैं। 18 अप्रैल के अवसर पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में निबंध लेखन और लोगो (प्रतीक चिह्न) डिजाइन करना शामिल है, जिसकी प्रविष्टियां 12 अप्रैल से पहले ई-मेल के जरिए भेजनी होंगी।
निबंध लेखन और लोगो डिजाइन प्रतियोगिता
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा विश्व धरोहर दिवस (18 अप्रैल) के अवसर पर निबंध लेखन और लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में राज्य के विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। विजेताओं को 18 अप्रैल को आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
मेल के जरिए भेजें निबंध और लोगो
निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 9 से स्नातक स्तर तक के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। निबंध को पीडीएफ फॉर्मेट में ई-मेल आईडी heritageofbihar@gmail.com पर भेजना है। इसकी अंतिम तारीख 12 अप्रैल है। निबंध की भाषा हिंदी होनी चाहिए और इसकी अधिकतम शब्द सीमा 700 शब्द तक होगी। प्रतियोगिता के लिए दो विषय निर्धारित किए गए हैं: बिहार की सांस्कृतिक धरोहर और प्राचीन स्थापत्य कला में मौलिकता की विरासत।
यह भी पढ़ें : बिहार की बिजली कंपनियों ने तोड़ा रिकॉर्ड, राजकोष में 1574 करोड़ रुपये का योगदान
इसी तरह, लोगो (प्रतीक चिह्न ) डिजाइन प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता के लिए डिजाइन प्रविष्टियां 14 अप्रैल तक जेपीजी या पीडीएफ फॉर्मेट में ई-मेल द्वारा जमा करनी होंगी। इसका विषय ‘विरासत एवं उसका संरक्षण’ रखा गया है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बिहार की सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर देना है।
यह भी पढ़ें : 89 करोड़ रुपये से तैयार होगा पटना का अत्याधुनिक शवदाहगृह, मिलेगी हर सुविधा
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
17 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
20 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
22 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
23 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
23 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
23 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines