नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के टीकोडीह गांव में मंगलवार की देर रात लड़का पक्ष वाले लड़की की विदाई कराने पहुंचे थे। विदाई के दौरान ग्रामीण लोग आपस में लड़ने-झगड़ने लगे, तभी ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसी विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान एक हवलदार का पैर तोड़ दिया। जिसे इलाज के लिए कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल टीकोडीह गांव में लड़का पक्ष लड़की की विदाई कराने पहुंचे थे। लेकिन किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट की नौबत आ गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दिया।
हमले में 1 हवलदार और 6 पुलिस कर्मी जख्मी
सूचना मिलते ही कौआकोल थाने की गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। जिसमें कौआकोल थाना में पदस्थापित हवलदार अरुण राऊत का पैर टूट गया है। वहीं इस हमले में 6 पुलिस कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए हैं। जिसका इलाज कौआकोल पीएचसी में कराया जा रहा है।
ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर किया हमला
बताया जा रहा है कि धनबाद से लड़का पक्ष के लोग टीकोडीह गांव में लड़की के विदाई को लेकर आएं थे। लेकिन दोनों पक्षों में विवाद हो गया और लड़की पक्ष वालो ने लड़के पक्ष वाले को बंधक बना लिया। जिसके बाद लड़के पक्ष वाले ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायल हवलदार ने बताया कि 112 को जानकारी मिली कि मुस्लिम इलाके में लड़का – लड़की मामले में धनबाद से 4 लड़के टीकोडीह गांव पहुंचे थे। जिसे मारपीट के बाद बंधक लिया गया था। जिसे छुड़ाने गए थे। लेकिन ग्रामीणों द्वारा ईंट पत्थर से पुलिस जवान पर हमला कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने अभी तक 32 लोगों को हिरासत में लिया है।
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
16 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
17 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
3 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
5 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
7 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
7 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines