---विज्ञापन---

बिहार

बिहार पुलिस को बड़ी सफलता, ढाई लाख का इनामी अपराधी मुठभेड़ में मारा गया

वैशाली के हाजीपुर में पटना STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ढाई लाख का इनामी कुख्यात सोना लुटेरा प्रिंस कुमार मुठभेड़ में मारा गया. प्रिंस पर देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड समेत हत्या और लूट के दर्जनों मामले दर्ज थे और वह कई बार जेल व कोर्ट से फरार हो चुका था.

Author Edited By : Palak Saxena
Updated: Feb 6, 2026 17:21

अमिताभ ओझा

ढाई लाख का ईनामी कुख्यात सोना लुटेरा प्रिंस को वैशाली पुलिस और एस टी एफ ने मुठभेड़ में मार गिराया. प्रिंस जेल में बंद कुख्यात सोना लुटेरा सुबोध सिंह गिरोह का खास सदस्य था. वह हाजीपुर कोर्ट से सिपाही की हत्या कर फरार हो गया था. इसके बाद दुबारा गिरफ्तार हुआ तो पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान फिर फरार हो गया था. उसपर सरकार ने ढाई लाख का ईनाम रखा था.

---विज्ञापन---

वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने कहा शुक्रवार को बिहार के हाजीपुर में पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार मुठभेड़ में मारा गया…प्रिंस कुमार पर देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड सहित हत्या और लूट जैसे दर्जनों गंभीर मामले दर्ज थे…पुलिस के अनुसार, प्रिंस हाल ही में पटना पीएमसीएच से फरार हो गया था. उसकी तलाश में पटना एसटीएफ और वैशाली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर हनुमान नगर कॉलोनी में उसे घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई. बताया गया कि प्रिंस के सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस ने हथियार गोली भी बरामद बरामद किया गया है वहीं बिहार पुलिस के द्वारा प्रिंस पर ढाई लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था. प्रिंस ने जेल से फरारी के बाद उड़ीसा चार करोड़ के सोने की लूट की थी.इसके अलावा उस पर झारखण्ड पश्चिम बंगाल और राजस्थान में भी सोना लूट काण्ड के मामले दर्ज थे.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 06, 2026 05:20 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.