तेज प्रताप वाला सरकारी बंगला मिला लखेंद्र पासवान को, मंत्री बोले- फंखे, AC, कुर्सी, बल्ब तक गायब

तेज प्रताप महुआ विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे. इसके बाद उन्हें 25 नवंबर 2025 को बंगला खाली करने का नोटिस मिला था. इनके साथ ही राबड़ी देवी को भी बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था.

Tej Pratap Yadav

बिहार के एक मंत्री ने आरोप लगाया है कि तेज प्रताप ने जो बंगला खाली किया, उससे जरूरी चीजें भी गायब हैं. तेज प्रताप ने जो बंगला खाली किया है, वह नीतीश सरकार में आवास मंत्री मंत्री लखेंद्र पासवान को मिला है. लेकिन मंत्री का कहना है कि वह बंगला रहने लायक ही नहीं है. क्योंकि उस बंगले से पंखे, एसी, बल्ब तक गायब हैं.

विज्ञापन

साथ ही मंत्री ने कहा कि बंगले की छत भी टूटी हुई है. इसके अलावा इसके गेट भी टूटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि जब तक इस बंगले की मरम्मत नहीं की जाएगी, तब तक वह रहने लायक नहीं होगा. 26 एम स्ट्रैंड रोड स्थित इस बंगले से फर्नीचर भी गायब है. मंत्री ने भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को बंगले की स्थिति के बारे में जानकारी दे दी है. विभाग के अधिकारियों ने आकर बंगले की हालत भी देखी.

विज्ञापन

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंगले से खाली किया गया सामान, दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है. हालांकि, तेज प्रताप यादव की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया इन आरोपों पर नहीं आई है.

बता दें, तेज प्रताप महुआ विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे. इसके बाद उन्हें 25 नवंबर 2025 को बंगला खाली करने का नोटिस मिला था. इनके साथ ही तेज प्रताप की मां राबड़ी देवी को भी उनका बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ