जीते जी मिली गरीबी और मरने पर श्मशान भी नसीब नहीं, बिहार में चौराहे पर जली दलित बुजुर्ग महिला की चिता

बिहार के वैशाली से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो सभ्य समाज को शर्मसार कर देने वाली है. एक 91 साल की बुजुर्ग महिला को मृत्यु के बाद श्मशान तक का रास्ता नसीब नहीं हुआ. अतिक्रमण की वजह से दलित परिवार को अपनी बुजुर्ग मां का अंतिम संस्कार सड़क पर करना पड़ा.

Bihar
विज्ञापन

बिहार के वैशाली जिले में एक 91 वर्षीय दलित महिला का अंतिम संस्कार सड़क के चौराहे पर करना पड़ा. पिछले हफ्ते हुई इस घटना के पीछे की वजह श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण बताया जा रहा है, जिसकी वजह से परिवार को वहां जाने से रोक दिया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला गोरौल प्रखंड का है. मृतका चमकी देवी के परिवार ने बताया कि स्थानीय दुकानदारों ने श्मशान घाट की ओर जाने वाले पारंपरिक रास्ते को बंद कर दिया था. बार-बार विनती और बहस के बाद भी जब उन्हें शव ले जाने की अनुमति नहीं मिली, तो मजबूरी में उन्हें सड़क पर ही अंतिम संस्कार करना पड़ा.

Advertisment

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या सालों पुरानी है. वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया और पुष्टि की कि निजी जमीन पर दुकानें बन जाने की वजह से रास्ता बंद हुआ है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है और प्रभावित परिवार को सरकारी सहायता दी जा रही है. साथ ही, दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ