---विज्ञापन---

बिहार angle-right

‘अरे बैठो ना, तुम अभी बच्चा हो…’, जब तेजस्वी यादव पर भड़क उठे CM नीतीश कुमार; देखें VIDEO

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बजट भाषण के दौरान तेजस्वी यादव पर भड़क उठे. इसके बाद नीतीश कुमार की तेजस्वी यादव के साथ नोकझोंक देखने को मिली. नीतिश कुमार ने तेजस्वी यादव को शांत कराया और बच्चा बताकर बैठा दिया.

---विज्ञापन---

Bihar CM Nitish Kumar: 5 फरवरी 2026, गुरुवार को विधानसभा में बजच सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा कि, विकास लगातार विकार कर रहा है. सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी के शासनकाल पर हमला साधते हुए कहा कि, 2005 से पहले लोग शाम के समय घर से निकलने से डरते थे. 2005 से पहले शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की कैसी हालत थी? कितना हिंदू-मुस्लिम होता था? इसके साथ ही भाषण के समय नीतीश ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.

तेजस्वी यादव उठे तो ने बताया बच्चा

नीतीश कुमार के भाषण के जबाव में तेजस्वी यादव उठ खड़े हुए तो सीएम नीतीश कुमार भड़क गए. तेजस्वी यादव बार-बार नीतीश को बीच में टोक रहे थे इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि, “अरे पहले सुनो न…, तुम बच्चा है, बैठो-बैठो… हल्ला मत करो, चलो बैठो.” इसके साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि, तुम्हारे बाप मेरे समय का था, उसका शादी भी मेरे बाद ही हुआ था, चलो बैठो – चुप रहो.

---विज्ञापन---

विकसित राज्यों में शामिल होगा बिहार

नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को शांत करके बैठा दिया. उन्होंने अपने भाषण में बताया कि, बिहार अब विकसित राजयों में शामिल होगा. नीतीश कुमार ने कहा महिलाओं को दस हजार की राशि दी गई जिससे वह अपने पैरों पर खड़े हो सकें. अब आगे दो लाख रुपये दिया जाएगा. बिहार के सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना होगी. अगले सालों में बिहार में विकास के कार्य होंगे और बिहार विकसित राज्यों में शामिल होगा. इसके साथ ही बताया कि, केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है.

First published on: Feb 05, 2026 05:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola