बिहार के वैशाली में स्थित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप न केवल अपनी भव्यता और अद्वितीय कला के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां संरक्षित भगवान बुद्ध की अस्थियां इसे और भी विशेष बनाती हैं। स्तूप के प्रथम तल पर स्थापित इन पवित्र अवशेषों को अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था के तहत बुलेटप्रूफ कांच में रखा गया है, ताकि इनका संरक्षण लंबे समय तक हो सके।
1.45 मीटर ऊंचा अलंकृत सिंहासन
अस्थि कलश को एक पत्थर से बने 1.45 मीटर ऊंचे अलंकृत सिंहासन पर स्थापित किया गया है जिससे श्रद्धालु चारों ओर से पवित्र धातु अवशेष के दर्शन कर सकें। इस संरचना पर पीतल लगाया गया है, जिस पर बौद्ध कलाकृतियों को उकेरा गया है। प्रथम तल तक पहुंचने के लिए तोरण द्वार के दोनों ओर अर्ध रैंप बनाए गए हैं। इस तल पर 40 ताक बने हैं, जिनमें भगवान बुद्ध की विभिन्न मुद्राओं वाली मूर्तियां और अन्य बौद्ध कलाकृतियां प्रदर्शित हैं।
डॉरमेटरी वाला अतिथि गृह तैयार
संग्रहालय-सह-स्तूप केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटकीय दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। परिसर में एक आधुनिक पुस्तकालय, ध्यान केंद्र, संग्रहालय, आगंतुक केंद्र, एम्फीथिएटर और कैफेटेरिया की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए यहां 12 निजी कक्ष और 96 लोगों के लिए डॉरमेटरी वाला अतिथि गृह भी बनाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए यहां एक विशेष प्रदक्षिणापथ भी बनाया गया है, जहां वे अस्थि कलश की परिक्रमा कर सकें।
देश-विदेश के श्रद्धालु बुद्ध की अस्थियों के दर्शन
बताया जा रहा है कि इस स्तूप का महत्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थ यात्रा पथ का एक प्रमुख केंद्र भी बनता जा रहा है। यहां आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु न केवल भगवान बुद्ध की अस्थियों के दर्शन करेंगे, बल्कि वैशाली की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से भी परिचित होंगे।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines