Nitin Gadkari Announce Rs 3700 Crore Roads Project in Bihar: केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को बिहार पहुंचे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गया के मगध यूनिवर्सिटी की तरफ से महाबोधि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बिहार आर्थिक परिषद के 22वें अधिवेशन में शामिल हुए। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने मगध विश्वविद्यालय में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने 3700 करोड़ रुपये से अधिक लागत से बनने वाले 6 फोरलेन सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
टूरिस्ट प्लेस को बेहतर कनेक्टिविटी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज लोकार्पित हुए हसनपुर से बख्तियारपुर सड़क के चौड़ीकरण से नालंदा और पटना जिलों के लोगों को भी लाभ होगा। साथ ही इस सड़क के जरिए झारखंड और बिहार को बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी। करेगा। यह प्रोजेक्ट ट्रैफिक और माल ढुलाई को आसान बनाएंगा। इससे राज्य में व्यापार और उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इन सभी रोड प्रोजेक्ट का लाभ बिहार के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा। क्योंकि इस प्रोजेक्ट के जरिए बोधगया और राजगीर जैसे खास टूरिस्ट प्लेस को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएंगा।
कई रोड प्रोजेक्ट्स की घोषणा
इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कई और रोड प्रोजेक्ट्स की घोषणा की। इसमें 5100 करोड़ रुपये की लागत से बनने 90 किमी लंबाई के मोकामा से मुंगेर मार्ग का चौड़ीकरण शामिल हैं, जो धार्मिक स्थल अशोकधाम और बड़हिया को बेहतर कनेक्टविटी देगा। इसके अलावा पश्चिम चंपारण में बेतिया के पास 2500 करोड़ रुपये के गंडक नदी पर 11 किमी 4-लेन ब्रीज और 19 किमी एप्रोच रोड बनाने की भी घोषणा की गई है। इसके साथ ही बिहार में नेशनल हाइवे पर 1250 करोड़ रुपये में 11 रेल ओवर ब्रिज और 9 शहरों में आरओबी बनाने का ऐलान किया गया है।
यह भी पढ़ें: 10,000 KM सड़क और 176 पुल…CM नीतीश कुमार देंगे बिहार के लोगों को करोड़ों की सौगात
6-लेन ग्रीनफील्ड रोड प्रोजेक्ट
इसके साथ ही पटना को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नेशनल हाइवे NH- 139 पर 1000 करोड़ रुपये से 9 किमी लंबाई के अनिसाबाद से एम्स एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। 140 करोड़ रुपये की लागत से बोधगया से डोभी तक 30 किमी सर्विस रोड बनाई जाएगी। 1113 करोड़ की लागत से रामनगर से कच्ची दर्गाह तक 14 किमी 6-लेन ग्रीनफील्ड रोड बनाई जाएगी। इसके अलावा अमस-दरभंगा कॉरिडोर को पटना रिंग रोड से जोड़ा जाएगा।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
1 day agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
1 day agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
5 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines