10,000 KM सड़क और 176 पुल...CM नीतीश कुमार देंगे बिहार के लोगों को करोड़ों की सौगात

Nitish Kumar Big Gift To The Rural People Of Bihar: नीतीश कुमार बिहार की ग्रामीण जनता को बड़ी सौगात देने जा रही है। इसमें सड़कें और पुल शामिल हैं।

Nitish Kumar Big Gift To The Rural People Of Bihar

बिहार के सीएम नीतीश कुमार।

विज्ञापन

Nitish Kumar Big Gift To The Rural People Of Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की ग्रामीण लोगों को बड़ी सौगात देने जा रही है। आपको बता दें, इसमें ग्रामीण सड़कें और ब्रिज शामिल हैं।

शुक्रवार को ग्रामीण कार्य विभाग (Rural Works Department) के 8858 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने जा रहे हैं। इसके तहत 2974 किलोमीटर लंबे 1773 ग्रामीण पथों के साथ 36 पुलों का उद्घाटन करेंगे। इसपर 2348 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस सौगात के मिलने के बाद राज्य के ग्रामीण इलाकों में आने-जाने, बिजनेस और एजुकेशन को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisment

प्रशासनिक तैयारियां हुईं पूरी

इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7493 किलोमीटर लंबे 4250 ग्रामीण पथों और 140 पुलों का कार्य शुरू करेंगे। इस पर 6510 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्रामीण कार्य विभाग के अनुसार मुख्यमंत्री 22 नवंबर को 8858.28 करोड़ की लागत से 6199 योजनाओं का कार्यारम्भ और उद्घाटन करेंगे। इसके लिए सभी तरह की प्रशासनिक और अन्य प्रकार की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

दरअसल, राज्य के किसी भी सुदूर क्षेत्र से अधिकतम पांच घंटे में राजधानी पटना पहुंचने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को आश्वासन दिया है। अपने भाषण में सीएम बार बार इस संकल्प की चर्चा करते रहते हैं। सीएम के संकल्प को पूरा करने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग युद्धस्तर पर कार्ययोजना बना रहा है। यह इसी दिशा में बनी योजना का भाग है।

बिहार में इन दिनों बड़े पैमाने पर शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों में इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। गांवों के शहरों से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। इसके साथ राज्य के सभी जिलों से पांच घंटे में पटना पहुंचने की योजना भी सरकार की प्राथमिकता शामिल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ