हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar News: 'रेप पीड़िता के परिजनों को खिला रहे कसम', नीतीश सरकार पर तेजस्वी यादव ने बोला हमला

Bihar News: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार की सेहत और सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य के डिप्टी सीएम रेप पीड़िता के परिजनों को कसम खिलाने का काम कर रहे हैं। पढ़ें पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट…

विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने का दावा किया है।

Bihar News: बिहार विधानसभा 2025 को लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश सरकार निशाना साधा है। मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता के घर गए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के ‘कसम खिलाने वाले’ वीडियो पर टिप्पणी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उपमुख्यमंत्री बलात्कार पीड़िता के परिजन से मिलने गए थे। वहां वह पीड़िता के परिजनों को भी उल्टा कसम खिला रहे हैं। अब आप सब खुद ही देख लीजिए बिहार की हालत क्या है? अब इसे जंगलराज न कहा जाए तो क्या कहा जाए?

अचेत अवस्था में है सरकार

तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अपने कैबिनेट के मंत्री को नहीं पहचानते हैं। वह विधायक और सांसद को भी नहीं पहचान रहे हैं। तेजस्वी ने आगे कहा कि वह नीतीश जिस उम्र में हैं, हम उन पर टिप्पणी नहीं करेंगे। लेकिन, अब वह बिहार चलाने लायक नहीं हैं।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार में रिटायर्ड अधिकारी और थके हुए मुख्यमंत्री प्रशासन चला रहे हैं। उन्होंने बिहार में लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। राज्य की पुलिस भी लाचार नजर आ रही है। वहीं, सरकार पूरी तरह अचेत अवस्था में है, सरकार में किसी को इससे कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi in Bihar: बिहार में राहुल गांधी का दौरा, नीतीश के गढ़ में होगी जनसभा, जाएंगे माउंटेन मैन के गांव

बिहार में क्या है अस्पतालों की हालत?

उन्होंने आगे सवाल पूछते हुए कहा कि पटना मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ठाकुर को बचाने का काम क्यों किया जा रहा है? बिहार के अस्पतालों की हालत क्या है? क्या वहां कोई काबिल व्यक्ति नहीं है, जो पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल चला सकता है? उन्होंने कहा कि कल मैं ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) गया था। लोगों ने हमें घेर लिया, वहां बेड नहीं मिल रहा है। स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार को जनता की पीड़ा को देखनी चाहिए और उसे कम करना चाहिए, न कि उन्हें पीड़ा देने का काम बढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola