Rahul Gandhi in Bihar: बिहार में राहुल गांधी का दौरा, नीतीश के गढ़ में होगी जनसभा, जाएंगे माउंटेन मैन के गांव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज बिहार का दौरा करेंगे। साथ ही सीएम नीतीश कुमार के गढ़ राजगीर में एक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। पढ़ें पटना से अमिताभ कुमार ओझा की रिपोर्ट…

Rahul Gandhi Bihar Visit

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।

विज्ञापन

Rahul Gandhi Bihar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही पार्टियों के प्रमुख राजनेताओं द्वारा रैली और जनसभा का कार्यक्रम भी शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव के पहले बिहार में कांग्रेस पार्टी काफी सक्रिय हो गई है। इसी बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बिहार के दौरे पर रहेंगे। बिहार में राहुल गांधी का यह दौरा इस साल का पंचम दौरा है। आज वह बिहार के गया जाएंगे। यहां वह देश के ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के गांव गहलौर का दौरा करेंगे।

‘माउंटेन मैन’ के गांव जाएंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी अपने गया दौरे के दौरान ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी से मिलेंगे। गया के बाद राहुल गांधी राजगीर पहुंचेंगे। जहां वह पहले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और फिर जारसंध का अखाड़ा देखने जाएंगे। उसके बाद वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले राजगीर के कान्वेंशन हॉल में आयोजित एक अति पिछड़ा वर्ग (EBC) सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

नीतीश कुमार पर तीखा हमला

बिहार दौरे से पहले राहुल गांधी ने सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नीतीश सरकार पर सत्ता की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राज में बिहार अपराध और बेरोजगारी का गढ़ बन गया है। राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जनहित के मुद्दों पर कार्रवाई नहीं करती तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

पकड़ मजबूत करने की कोशिश

राहुल गांधी के लगातार बिहार दौरे से स्पष्ट है कि कांग्रेस राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस बिहार में दलित, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इससे पहले राहुल गांधी ने पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लिया था और जगलाल चौधरी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। राहुल गांधी के बयान और कार्यक्रम राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ