Tejashwi Yadav : बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राजनीतिक दल वोटरों को साधने के लिए अपनी-अपनी रणनीति बना रहे हैं। इस बीच आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने महिलाओं से बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर सत्ता में आए तो मां और बहनों को हर महीने 2500 रुपये देंगे।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने दरभंगा में शनिवार को बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है तो वे ‘माई बहन मान योजना’ शुरू करेंगे। माई बहन मान योजना के तहत वे आर्थिक रूप से कमजोर माताओं और बहनों के खातों में सीधे 2500 रुपये डालेंगे। सरकार बनते ही वे एक महीने के अंदर इस योजना को शुरू कर देंगे।
यह भी पढे़ं : ‘नौकरी और शादी’… हिट रहे तेजस्वी के ये वादे
सत्ता में थे तो सरकारी नौकरियां दीं : तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि उन्होंने राज्य में बेरोजगारी दूर करने के लिए एक अभियान चलाया था। उन्होंने साल 2020 में कहा था कि वे 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे। जब वे डिप्टी सीएम के रूप में सत्ता में आए तो उन्होंने 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का काम किया। 3.5 लाख सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया चल रही थी। हर कोई इसे स्वीकार करता है, चाहे वह विपक्ष हो, भाजपा हो या उनके चाचा, जो कहते थे कि यह असंभव है। वे नौकरियां कैसे वितरित करेंगे।
यह भी पढे़ं : Tejashwi Yadav Birthday: लालू प्रसाद यादव ने बेटे तेजस्वी को जन्मदिन पर दी ये 5 बड़ी सीख
महंगाई-बेरोजगारी से त्रस्त जनता : राजद नेता
उन्होंने आगे कहा कि वे लगातार यात्राओं पर हैं। पार्टी के समर्थकों से फीडबैक मिल रहा है कि जनता गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। उन्होंने अपनी यात्री में राज्य सरकार की खामियों को उजागर किया। आपको बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टियों की ओर से वोटरों से तरह-तरह के वादे किए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
14 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
1 day agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 day agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
2 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
4 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
6 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
8 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
8 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines