Tejashwi Yadav Birthday: लालू प्रसाद यादव ने बेटे तेजस्वी को जन्मदिन पर दी ये 5 बड़ी सीख

Tejashwi Yadav Birthday: लालू ने तेजस्वी को कहा कि तुम सार्वजनिक जीवन में हो, जब कभी भी तुम्हें लगे कि तुम हताश हो तो सीधा जनता के बीच चले जाना।

Tejashwi Yadav Birthday, Lalu Prasad Yadav, Bihar, Rashtriya Janata Dal, Congratulations

पिता लालू प्रसाद के साथ तेजस्वी की बचपन की तस्वीर

विज्ञापन

Tejashwi Yadav Birthday: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। इस दौरान उनके पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पत्र लिखकर जन्मदिन की बधाई दी है। अपने पत्र में लालू यादव ने बेटे तेजस्वी को कई सीख और सलाह देते आशीर्वाद दिया है। लालू प्रसाद यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर ये पत्र शेयर करते हुए अपनी और तेजस्वी की कुछ पुरानी फोटो भी डाली हैं।

लालू ने सोशल मीडिया पर लिखा तुम्हारे जन्मदिन पर परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि परम पिता आपको हिम्मत, हौसला, ताकत, सेहत, ऊर्जा, आत्मबल और अटूट इच्छा शक्ति प्रदान करे। जनसेवा के जिस पथ पर तुम चल रहे हो उस पर बिना थके, बिना झुके जनता की निरंतर सेवा करते हुए आगे बढ़ते रहो। समाजवाद की मशाल को अपने खून पसीने से रोशन करते रहें।

विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं को रोजगार दिलाना

आगे लालू ने लिखा कि संविधान, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता व लोकतंत्र की रक्षा और गरिमा को सुरक्षित रखने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने के लिए सदैव तैयार रहें। आपके सारे वचन और सारी कसमें पूर्ण हों, फिर चाहे वह नौजवानों को नौकरी रोजगार दिलाने की बात हो, स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षा की बात हो, किसान और मजदूर के हक की बात हो, माताओं, बहनों और दीदियों के सम्मान की बात हो। आप अपने सभी संकल्पों को हर हाल में पूरा कर पाएं यही आशा, प्रार्थना और दुआ करता हूं।

विज्ञापन

जनता है मालिक, विचार और चरित्र को हमेशा बड़ा रखना

लालू ने तेजस्वी को लिखा तुम सार्वजनिक जीवन में हो, जब कभी भी तुम्हें लगे कि तुम हताश और निराश हो सीधा बिना सोचे-समझे अपने जनता मालिकों के बीच चले जाना। सदैव सकारात्मक, ऊर्जावान, प्रगतिशील, कार्यशील, अनुशासित, कर्मठ, समर्पित, चरित्रवान, सैद्धांतिक, वफादार, ईमानदार और वैचारिक लोगों को तरजीह देना। फक्र है पिता की इन सीख सलाह पर तुम शुरू से अमल कर रहे हो। व्यक्ति पद और सत्ता से नहीं बल्कि विचार और चरित्र से बड़ा होता है। सिद्धांतहीन व्यक्ति को ना आवाम दिलों में जगह देती है और ना इतिहास और जमात!

हमेशा बड़े-बुजुर्गों की बात मानना

मैं जानता हूं की तुम जो कहते हो वो करते हो। जितना तुम काम के धुनी, कमिटमेंट के पक्के और इरादों के जिद्दी हो उतना ही बड़े-बुजुर्गों का कहावक व आदेश मानने में मुलायम। आज पूरा बिहार तुम्हारी तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है उनकी सारी उम्मीदों पर खरा उतरिएगा, उनका साथ दीजियेगा उनकी शक्ति बनियेगा। संकल्पित और समर्पित भाव से सभी को साथ लेकर कामयाबी, तरक्की, और परिवर्तन के रास्ते पर बिहार को आगे बढ़ाने का काम करते रहिये।

विज्ञापन

हमेशा जनता के बनकर रहना

35 वर्ष की उम्र में तुमने इतने उतार-चढ़ाव देखे हैं, बहुत कुछ सीखा और सिखाया भी है। कभी-कभार सोचता हूं कि 25 से 35 वर्ष की आयु उम्र में हम क्या थे? क्या आचार-विचार, सपने-लक्ष्य थे और अब तुम्हारा देखता हूं तो मुझे खुशी और गर्व होता है। बिहार के जन जन का जीवन यशस्वी और तेजस्वी बने इसके लिए कुल देवी-देवता तुम पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें। तुम जनता के थे, जनता के हो और सदा जनता के ही रहोगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ