IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स में बड़ा फेरबदल, अकेले पड़े रिकी पोंटिंग, जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन ने दिया इस्तीफा

IPL 2027 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं. हालांकि इससे पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है. फ्रेंचाइजी के दो दिग्गजों ने साथ छोड़ दिया है. अब पंजाब की टेंशन बढ़ गई है. खासतौर पर रिकी पोंटिंग अकेले पड़ गए हैं.

IPL 2027

पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका (Photo: AI)

Punjab Kings: IPL 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. हर फ्रेंचाइजी में लगातार बदलाव सामने आ रहे हैं. अब पंजाब किंग्स की टीम भी चर्चा में आ गई है. टीम में भूचाल आ गया है. दिग्गजों का फ्रेंचाइजी छोड़ने का सिलसिला जारी है. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग हेड कोच हैं लेकिन अब वो अकेले पड़ गए हैं. कोचिंग स्टाफ में लगातार बदलाव हो रहा है. साईराज बहुतुले ने हाल ही में पंजाब को अलविदा कहा. अब दो और दिग्गजों ने फ्रेंचाइजी छोड़ दी है.

विज्ञापन

जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ

फील्डिंग कोच ब्रैड हैडिन और तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने पंजाब किंग्स को अलविदा कह दिया है. होप्स और रिकी पोंटिंग ने साथ में बहुत काम किया है दोनों दिल्ली कैपिटल्स की टीम में भी रह चुके हैं. वहीं हैडिन पिछले कुछ साल पहले पंजाब के साथ जुड़े थे. अब इन दोनों ने जाने का फैसला कर लिया है. क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में इसे लेकर जानकारी दी है. रिपोर्ट के अनुसार ब्रैड हैडिन और जेम्स होप्स ने हाल ही में फ्रेंचाइजी को अपने जाने की जानकारी दे दी है. अब पंजाब को अगले साल आईपीएल से पहले तीन नए कोच ढूंढने होंगे. कहा जा रहा है कि पंजाब ने तलाशी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार की 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, रविचंद्रन अश्विन ने की भविष्यवाणी

बिग बैश लीग में मिल सकती है जिम्मेदारी

मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के ऊपर अब काफी जिम्मेदारी आ गई है. उन्हें ही नए सहयोगी स्टाफ का चयन करना है. सूत्रों के अनुसार फ्रेंचाइजी पोंटिंग के पूरे संपर्क में है. साथ ही साथ संभावित उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चा की जा रही है. मैनेजमेंट द्वारा कुछ नाम दिए जा सकते हैं. सभी के ऊपर अंतिम फैसला पोंटिंग का ही होगा. रिपोर्ट के अनुसार पंजाब दिसंबर से पहले नए कोचों के नाम का ऐलान कर सकती है. हैडिन और जेम्स होप्स की नजरें अब BBL के ऊपर हैं. रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों को बिग बैश लीग में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.

विज्ञापन

स्पिन कोच ने भी दे दिया था इस्तीफा

IPL 2026 के बाद पंजाब को बड़ा झटका लगा था. स्पिन कोच साईराज बहुतुले ने अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने इसके बाद भारतीय टीम में स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली. बहुतुले आईपीएल-19 से पहले पंजाब के साथ ज्वाइन हुए थे. सुनील जोशी के जाने के बाद उन्हें नियुक्त किया गया था. खैर अगले साल आईपीएल से पहले पंजाब में बड़े फेरबदल हो सकते हैं. देखना होगा कि फ्रेंचाइजी किन तीन दिग्गजों को बतौर कोच टीम में शामिल करती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ