बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक बार फिर दादा बन गए हैं। तेजस्वी यादव की पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया है। परिवार में इसको लेकर खुशी का माहौल है। लगभग पूरा परिवार कोलकाता के अस्पताल में मौजूद है, लेकिन तेज प्रताप यादव वहां नहीं गए। हालांकि, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर उन्होंने ‘बड़े पापा’ बनने पर अपनी खुशी जाहिर की है।
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा: “श्री बांके बिहारी जी की असीम कृपा और आशीर्वाद से नवजात शिशु (पुत्ररत्न) के आगमन पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राजश्री यादव को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद और प्रेम।”
वहीं तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वह पापा बन गये हैं। वहीं बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक कविता लिखी, जिसे आप नीचे पढ़ सकते हैं।
बता दें कि साल 2023 में तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने बेटी को जन्म दिया था। तेजस्वी ने 2021 के दिसंबर में राजश्री से शादी की थी तब भी दोनों की शादी की खूब चर्चा हुई थी। अब परिवार कलह के बीच तेजस्वी की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी का महौल है।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
4 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines