हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Taraiya Election Result 2025 LIVE: BJP के जनक सिंह ने मारी बाजी, RJD के शैलेंद्र प्रताप को हराया

Taraiya Election Result 2025 LIVE: तरैया विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी के जनक सिंह ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने RJD के उम्मीदवार को पीछे छोड़ते हुए स्पष्ट बढ़त बनाई.

विज्ञापन

Live Updates

21:39 (IST) 14 Nov 2025

Taraiya Election Result 2025 LIVE: BJP के जनक सिंह ने मारी बाजी, RJD के शैलेंद्र प्रताप को हराया

तरैया विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी के जनक सिंह ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने RJD के उम्मीदवार को पीछे छोड़ते हुए स्पष्ट बढ़त बनाई.

16:04 (IST) 14 Nov 2025

Taraiya Election Result 2025 LIVE:बड़ा उलटफेर! RJD के शैलेंद्र प्रताप पिछड़े, BJP के जनक सिंह ने बनाई मजबूत बढ़त

बिहार की तरैया सीट पर चुनावी तस्वीर अचानक बदल गई है. इसके साथ ही मुकाबला काफी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है. शुरूआती राउंड में बढ़त बनाने वाले RJD उम्मीदवार शैलेंद्र प्रताप अब पीछे चल रहे हैं. वहीं BJP के जनक सिंह ने जोरदार वापसी करते हुए निर्णायक बढ़त बना ली है. हर राउंड के साथ मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है और दोनों दलों के समर्थकों की धड़कनें तेज हैं.

10:56 (IST) 14 Nov 2025

Taraiya Election Result 2025 LIVE: बिहार की तरैया सीट पर RJD के शैलेंद्र प्रताप आगे, BJP की जनक सिंह पीछे

बिहार का चुनावी महासंग्राम में तरैया सीट पर RJD के शैलेंद्र प्रताप आगे चल रहे हैं और BJP की जनक सिंह इस समय काफी पीछे हैं

08:34 (IST) 14 Nov 2025

Taraiya Election Result 2025 LIVE: तरैया सीट पर किसका होगा कब्जा? वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, कुछ ही देर में आपके सामने आएगा विजेता

बिहार का चुनावी महासंग्राम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. इस सीट से तीन प्रमुख उम्मीदवार मैदान में हैं RJD से शैलेंद्र प्रताप, AAP से अमित कुमार सिंह, और BJP से जनक सिंह. वोटों की गिनती जारी है और जल्द ही यह साफ हो जाएगा कि तरैया की जनता ने इस बार किस पर भरोसा जताया है.

Taraiya Election Result 2025 LIVE: तरैया विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव बीजेपी के पक्ष में रहा. मतगणना के शुरुआती दौर से ही जनक सिंह आगे रहे और अंत में उन्होंने RJD के उम्मीदवार को हराते हुए जीत अपने नाम कर ली. इस जीत ने तरैया की जनता में बीजेपी के प्रति मजबूत समर्थन को साफ तौर पर दिखा दिया.

2015 में क्या थे नतीजे ?

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
मुद्रिका प्रसाद रॉयRJD69,012
जनक सिंहBJP48,572

साल 2015 में तरैया विधानसभा सीट से मुद्रिका प्रसाद राय (राष्ट्रीय जनता दल RJD) ने जीत हासिल की थी आपको बता दें उनको करीब 69,012 वोट मिले, जबकि जनक सिंह (भारतीय जनता पार्टी BJP) को लगभग 48,572 वोट प्राप्त हुए थे. इस तरह मुद्रिका प्रसाद राय ने करीब 20,000 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. उस समय यह सीट महागठबंधन के पक्ष में गई थी और आरजेडी उम्मीदवार ने बीजेपी को कड़ी टक्कर देकर जीत पाई थी.

2020 में क्या थे नतीजे ?

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
जनक सिंहBJP53,430
सिपाही लाल महतोRJD42,123

साल 2020 में तरैया विधानसभा सीट से जनक सिंह (भारतीय जनता पार्टी BJP) ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने करीब 53,430 वोट हासिल किए, जब कि सिपाही लाल महतो (राष्ट्रीय जनता दल RJD) को लगभग 42,123 वोट मिले थे. इस तरह जनक सिंह ने सभी दावेदारों को पझाड़ा था . पिछली बार हारने वाले जनक सिंह ने इस चुनाव में बाजी पलटते हुए आरजेडी को मात दी और तरैया सीट पर बीजेपी का परचम लहराया था.

विज्ञापन

यहां पड़े सभी 243 सीटों के नतीजे- NDA(100) MGB (71) | Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: रुझानों में NDA का आकंड़ा 100 के पार, MGB 71 सीटों पर आगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola