Stones Pelted on Bihar Police in Piro Nagar: बिहार के भोजपुर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक विवादित जमीन का सीमांकन कराने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर एक पक्ष द्वारा पथराव किया गया है। इस हमले में 2 पुलिसकर्मी और एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। वहीं इस दौरान क्षेत्र के थानाध्यक्ष को कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चलिए जानते हैं आखिर इसके पीछे का मामला क्या है?
पीरो का है मामला
ये मामला भोजपुर जिले के पीरो नगर क्षेत्र का है। यहां सासाराम रोड स्थित वार्ड संख्या 14 में गुरुवार को पुलिस और प्रशासन की टीम एक विवादित जमीन का सीमांकन कराने पहुंची थी। लेकिन पहुंचते ही टीम पर एक पक्ष की तरफ से पत्थरों की बारिश कर दी गई। हालांकि विवादित जमीन का सीमांकन के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची थी। पीरो सीओ लखेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम जेसीबी के अलावा ट्रैक्टर पर ईंट समेत दीवार जोड़ने के लिए बाकी सभी उपकरण लेकर मौके पर पहुंची थी।
प्राशासनिक टीम पर पथराव
बताया जा रहा है कि सीओ और पुलिस टीम जिस जमीन का सीमांकन कराने जा रही थी, वहां बाहर से गेट बंद था। पुलिस के अनुसार, जब उन्होंने गेट को खोलने की कोशिश की तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। वहीं इसी बीच उस पक्ष की तरफ से प्रशासनिक टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में कई लोग जख्मी हो गए हैं। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया और जेसीबी से मैन गेट को तोड़कर अंदर गए। फिर सीओ और पुलिस टीम की मौजूदगी में जमीन का सीमांकन कर दीवार बनाकर घेराबंदी की गई।
यह भी पढ़ें: बिहार के नए राज्यपाल बने आरिफ मोहम्मद खान; ईश्वर की शपथ लेकर कही ये बड़ी बात
पुलिस ने हिरासत में लिए लोग
इस मामले में पुलिस ने महिला समेत 3-4 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। इस दौरान मौके पर करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं, पथराव करने वाले दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस पर मिलीभगत कर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
पुलिस पर एकतरफा कर्रवाई का आरोप
दूसरे पक्ष के ज्ञान प्रकाश चौधरी ने पीरो सीओ और स्थानीय पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। चौधरी का कहना है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए उनके घर पर जबरन तोड़फोड़ की है। ज्ञान प्रकाश ने बताया कि उक्त जमीन विवाद के मामले में कोर्ट में केस नंबर 08/06 अभी चल रहा है। लेकिन पुलिस एक पक्ष के साथ मिलकर कोर्ट के आदेश के बिना गुरुवार को उनके घर पर जेसीबी मशीन लेकर पहुंच गई। पुलिस ने घर में तोड़फोड़ की और परिवार के लोगों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार भी किया गया।
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 day agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
3 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
4 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
4 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
5 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines