Live Updates
Singheshwar (SC) Election Result 2025 LIVE: जनता दल (यूनाइटेड) को कितने वोट?
रमेश ऋषि को अभी तक की काउंटिंग में 50792 (+6636) वोट मिल चुके हैं.
Singheshwar (SC) Election Result 2025 LIVE: रमेश ऋषि 9935 वोटों से आगे
रमेश ऋषि को अभी तक की मतगणना में 37996 वोट मिल चुके हैं. वह अभी 9935 वोटों से आगे हैं.
Singheshwar (SC) Election Result 2025 LIVE: रमेश ऋषि अभी भी आगे
जनता दल (यूनाइटेड) के रमेश ऋषि को अभी तक 25846 (+10903) वोट मिल चुके हैं.
Singheshwar (SC) Election Result 2025 LIVE: 14561 (+ 4732) वोटों से बढ़त
रमेश ऋषि (JDU) अभी इस सीट से आगे चल रहे हैं. उनको अभी तक की मतगणना में 14561 (+ 4732) वोट मिल चुके हैं.
Singheshwar (SC) Election Result 2025 LIVE: JDU के उम्मीदवार को बढ़त
JDU के रमेश ऋषि अभी तक की मतगणना में आगे चल रहे हैं. उन्हें अभी तक 5821 (+ 3927) वोटों से आगे चल रहे हैं.
Singheshwar (SC) Election Result 2025 LIVE: JDU के रमेश ऋषि आगे
JDU के रमेश ऋषि अभी तक के रुझानों में आगे चल रहे हैं.
Singheshwar (SC) Election Result 2025 LIVE: सामने आ रहे शुरुआती रुझान
बिहार चुनाव में पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई. उसके बाद अब मतगणना के शुरुआती रुझान दिखने लगे हैं. फिलहाल राज्य में BJP आगे जाती दिख रही है.
Singheshwar (SC) Election Result 2025 LIVE: मतगणना शुरू
बिहार में पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है. शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं.
Singheshwar (SC) Election Result 2025 LIVE: कौन सी पार्टियों के बीच मुकाबला
सुभाष कुमार बसपा, प्रमोद कुमार राम, जेएसपी, चंद्रहास चौपाल (राजद), रमेश ऋषि (जद(यू), बमबम कुमार (आईएनडी), बबलू ऋषिदेव (आईएनडी), मंजू देवी (आईएनडी) और वीरेंद्र कुमार शर्मा (आईएनडी) के बीच मुकाबला है.
Singheshwar (SC) Election Result 2025: 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
आज बिहार चुनाव के नतीजे आ जाएंगे. 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी. सिंघेश्वर (SC) विधानसभा सीट पर भी आज कई उम्मीदवार अपनी किस्मत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. इस सीट पर 2020 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के चंद्रहास चौपाल को जीत मिली थी.
Singheshwar (SC) Election Result 2025 Updates: बिहार की सिंघेश्वर सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. इस सीट पर जेडीयू के रमेश ऋषिदेव को 2982 वोटों से जीत हासिल हुई. वहीं, आरजेडी के चंद्रहास चौपाल चुनाव हार चुके हैं.
यहां पढ़ें 243 सीटों के नतीजे: LIVE: EC ने 7 सीटों पर दिया रूझान, बीजेपी 5 और RJD 2 पर आगे
सिंघेश्वर (SC) विधानसभा सीट पर आरजेडी के चंद्रहास चौपाल और JDU के रमेश ऋषिदेव चुनावी मैदान में थे. इस बार मामला त्रिकोणीय माना जा रहा है. जहां एक तरफ नीतीश कुमार की पार्टी और तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी है. वहीं, जन सुराज जैसे राजनीतिक दलों की एंट्री से इस बार का मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है. हालांकि, पार्टियों ने चुनावी मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. अब देखना होगा कि आरजेडी के चंद्रहास चौपाल इस सीट को बचाने में सफल हो पाते हैं या नहीं. उनका मुकाबला JDU के रमेश ऋषिदेव से है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का चुनावी नतीजा
| प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| चंद्रहास चौपाल | RJD | 86,181 वोट |
| रमेश ऋषिदेव | JD(U) | 80,608 वोट |
पिछले तीन चुनाव के नतीजे
वहीं, अगर पिछले तीन चुनावी नतीजों के बारे में बात की जाए तो बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के चंद्रहास चौपाल ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) के रमेश ऋषिदेव को हराया था. दोनों के बीच कांटे का मुकाबला रहा. इनकी हार जीत में 5,573 वोटों का अंतर रहा था. वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की मंजू देवी भी इस सीट की मजबूत कैंडिडेट मानी जाती हैं, जिन्हें 2020 में 50,200 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था.
2015 का चुनावी नतीजा
| प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| रमेश ऋषिदेव | JD(U) | 83,073 वोट |
| मंजू देवी | हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) | 32,873 वोट |
बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में सिंहेश्वर (SC) सीट पर मुकाबला जदयू के रमेश ऋषिदेव और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की मंजू देवी से रहा था. रमेश ने मंजू देवी को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. इसके साथ ही 2010 के विधानसभा चुनाव में रमेश ऋषिदेव जदूय के टिकट पर पहली बार जीत दर्ज कर विधायक बने थे. वह इस सीट पर दो बार लगातार जीत दर्ज कर चुके हैं.
जदयू का रहा है कब्जा
सिंहेश्वर विधानसभा सीट मधेपुरा जिले में आती है, जो कि अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित सीट है. इस पर जेडीयू का वर्चस्व देखने के लिए मिलता रहा है. यह 2005 से 2015 तक लगातार जदयू के खाते में रही है. 2005 में रमेश्वर प्रसाद यादव ने इस सीट पर जीत हासिल की थी. इसके बाद यहां से रमेश ऋषिदेव चुनावी मैदान में आए थे, जिन्होंने 2010 और 2015 में लगातार जीत दर्ज की थी. लेकिन, 2020 में इस जीत का सिलसिला आरजेडी ने तोड़ दिया था.
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
5 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines