हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार में बिल्ली के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र, फर्जी सर्टिफिकेट मामले में FIR दर्ज

बिहार के रोहतास में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। यहां पर बिल्ली के नाम से ऑनलाइन आवासीय प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई किया गया। फिलहाल, इस मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं, क्या है पूरा मामला, जानिए।

विज्ञापन

बिहार के रोहतास में निवास प्रमाण पत्र के लिए एक बड़ा ही हैरान करना वाला मामला सामने आया है। जहां एक बिल्ली के नाम से ऑनलाइन अप्लाई किया गया है। आवेदक का नाम कैट कुमार, पिता का नाम कैटी बॉस और माता का नाम कैटिया देवी दर्ज किया गया है। इस मामले में आवेदक की तस्वीर के रूप में बिल्ली का फोटो अपलोड किया गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर नासरीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अप्लाई करने के साथ ही एक बिल्ली की फोटो, फोन नंबर और ईमेल एड्रेस भी मिला है।

मामले में दिए जांच के आदेश

इस पूरे के सामने आने के बाद रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने निर्देश दिया है कि इस फर्जी मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और जांच शुरू कर दी गई है। खबर के मुताबिक, आरटीपीएस काउंटर को 27 जुलाई को एक ऑनलाइन एप्लीकेशन मिली थी, जिसमें उस शख्स का मोबाइल और ईमेल आईडी था, जो आवेदन के लिए किया था।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल

इस काम से अक्सर सरकारी काम पर सवाल उठते हैं और पब्लिक सेवाओं की भी छवि खराब होती है। इस मामले में आवेदक का नाम, पिता और माता का नाम, साफ तौर पर गलत दिखाया है। इससे एक तरह से सरकारी कामों का मजाक उड़ाना होता है। एफआईआर में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके, फर्जी डिटेल और एक बिल्ली की फोटो जमा करके सरकारी व्यवस्था का मजाक बनाया गया है। इस एप्लीकेशन पर सोशल मीडिया पर खूब हंसी-मजाक तो हुआ ही, लेकिन कुछ ने तो समय बर्बादी का हवाला तक दे दिया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पटना में दिनदहाड़े लूटपाट की कोशिश, ज्वेलर्स के कर्मचारी ने छीनी अपराधी की पिस्टल, CCTV में कैद घटना

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola