हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'पत्नी मर गई या तलाक हो गया, शादियां होती हैं', तेज प्रताप के समर्थन में आए RJD सांसद ने लालू यादव से क्या लगाई गुहार?

RJD MP Sudhakar Singh On Tej Pratap Yadav : बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक घराने में पारिवारिक विवाद चल रहा है। अनुष्का के साथ तेज प्रताप की तस्वीर सामने आने के बाद लालू ने उन्हें पार्टी और घर से बाहर निकाल दिया। इसे लेकर आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन
तेज प्रताप के समर्थन में आए RJD सांसद सुधाकर सिंह।

RJD MP Sudhakar Singh On Tej Pratap Yadav : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के निजी जीवन को लेकर उठ रहे विवाद को लेकर पार्टी के सांसद सुधाकर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। तेज प्रताप के समर्थन में आए आरजेडी सांसद ने कहा कि पत्नी मर गई या तलाक हो गया, शादियां होती रही हैं।

आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि तेज प्रताप यादव का यह निजी मसला है। पार्टी नहीं, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर हमारी राय है कि पिता के तौर पर लालू यादव को जरूर ध्यान देना चाहिए। उनके कहने का मतलब है कि लालू यादव को अपने बेटे तेज प्रताप के बारे में सोचना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय…’, तेज प्रताप यादव के ‘जयचंद’ ट्वीट पर तेजस्वी की पहली प्रतिक्रिया

विज्ञापन

दो-तीन शादियां करने की परंपरा रही हैं : आरजेडी सांसद

उन्होंने कहा कि दो-तीन शादियां करने की परंपरा रही हैं। मैं जस्टिफाई की बात नहीं कर रहा हूं। किसी की पत्नी मर गई है या तलाक हो गया या कई कारणों से संतान की उत्पत्ति नहीं हुई है तो उसके बाद भी शादियां होती रही हैं। हमारे यहां कानूनी रूप से इसे गुनाह माना जा सकता है, लेकिन सामाजिक रूप से मान्य माना गया है। उस संदर्भ में मैं दो-तीन शादी करने वाला बयान दिया था।

अपनी बात रख सकते हैं तेज प्रताप : सुधाकर सिंह

सांसद सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया की किताब सप्त क्रांति में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि रेप और धोखा को छोड़कर स्त्री-पुरुष का हर रिश्ता जायज है। तेज प्रताप का कृत्य धोखा या अवैध संबंध का नहीं है। उन्होंने शादी की है, जिसे समाज भी स्वीकार करेगा और तेज प्रताप स्वयं इसकी घोषणा करेंगे। उन्हें लोगों के सामने अपनी बात रखनी चाहिए। हालांकि, इससे कोई प्रभाव नहीं पड़ता है कि वो अपनी बात रखे या न रखे। अगर सार्वजनिक जीवन में हैं तो अपनी बात रख सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों…’, तेज प्रताप ने तेजस्वी को लेकर किया ये इमोशनल पोस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola