हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

प्रधानमंत्री मोदी के लिए RJD नेता ने कही आपत्तिजनक बातें, परिवारवाद को लेकर भाजपा को नसीहत भी दी

विज्ञापन

सौरभ कुमार

RJD Leader Shakti Yadav Said Objectionable Things About PM Modi: राष्ट्रीय जनता दल के नेता शक्ति यादव ने पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक बातें कही हैं। शक्ति यादव ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि  प्रधानमंत्री को अगर पुत्ररत्न की प्राप्ति नहीं हुई है, तो इसका जिम्मेदार विपक्ष या देश की जनता नहीं है।

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि परिवारवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किसको क्या नसीहत दे रहे हैं? भाजपा को सबसे पहले तो अपनी पार्टी के अंदर के नेताओं को नसीहत देनी चाहिए, क्योंकि भाजपा में भी कई नेताओं के पुत्र सांसद, विधायक और मंत्री बने हैं, इसलिए भाजपा को परिवारवाद पर बोलने का कोई हक नहीं है।

विज्ञापन

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को बिहार दौरे पर थे। उन्होंने एक समारोह में कहा था कि देश के जितने भी परिवारवाद वाले क्षेत्रीय दल हैं, उनका सफाया तय है, उन्हें देश से खत्म हो जाना चाहिए।

जेपी नड्डा ने कहा था कि 2024 में देश में और 2025 में बिहार में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा था कि आगे आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी किसी को अपने कंधे का सहारा नहीं देगी।

विज्ञापन

देश के कांधे पर बोझ है भाजपा: शक्ति सिंह यादव

शक्ति सिंह यादव ने ये भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के कंधे पर बोझ है। देश की जनता इस बोझ को हटाना चाहती है। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि 2024 और 25 में भारतीय जनता पार्टी को एक भी सीट नहीं आएगा।

आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि 17 सालों तक नीतीश कुमार के कंधों पर बोझ बनकर भाजपा सत्ता की मलाई खा रहे थे। 17 सालों में जो भी विभाग उनके कोटे में रहा, उनकी स्थिति गर्त में है। राजद नेता ने कहा कि 2024 में बिहार की जनता के साथ, देश की जनता भी भाजपा को विदा कर देगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola