हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार में 29 आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी महिलाओं पर, बोले मंत्री केदार प्रसाद

Bihar News: बिहार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने हाल ही में एक कार्यशाला में स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायतों के विकास से ही राज्य और देश का समग्र विकास संभव है।

विज्ञापन
फाइल फोटो

Bihar News: राज्य सरकार का पंचायती राज विभाग समाज के अंतिम तबके की अंतिम महिला को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने 16 जून 2025 को आयोजित कार्यशाला में कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास से ही राज्य और देश का समग्र विकास संभव है। इसी दृष्टिकोण से महिला जनप्रतिनिधियों को केवल अधिकार नहीं दिए गए, बल्कि उन्हें सक्षम नेतृत्वकर्ता बनाने हेतु निरंतर प्रशिक्षण और एक्सपोजर कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। उन्हें ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, वित्तीय प्रबंधन, प्रशासनिक प्रक्रियाएं और सामाजिक नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया जाता है। राज्य में आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए चयनित 38 ग्राम पंचायतों में से 29 की कमान महिला जन प्रतिनिधि के हाथों में है।

5 मार्च को हुआ चयन

इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 4-5 मार्च को नई दिल्ली में “सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान” की शुरुआत की गई। इसमें बिहार की महिला पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर सभी राज्यों के सभी जिले में एक ग्राम पंचायत को आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई। राज्य स्तर पर भी 5 मार्च को प्रत्येक जिले से एक ग्राम पंचायत को आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायत के रूप में चयनित किया गया था।

50 प्रतिशत आरक्षण साबित हुआ मील का पत्थर

मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि साल 2005 में त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय मील का पत्थर साबित हुआ है। इससे आज बिहार की पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 50 प्रतिशत से अधिक ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं।

विज्ञापन

तीन पंचायतों को मिले पुरस्कार

साल 2024 में बिहार की ग्राम तीन पंचायतों को विभिन्न श्रेणियों में दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार (राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2024) में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर राष्ट्रपति ने पुरस्कृत किया था। पुरस्कार के लिए चयनित इन तीन ग्राम पंचायतों (जजुआर मिडिल, पुनहाड़ा और परथु) हैं। इसमें से दो का नेतृत्व महिला मुखिया (निभा कुमारी-पुनहाड़ा, जहानाबाद और तृप्ति कुमारी-परथु, नालंदा) के हाथ में है।

पीएम ने भी किया सम्मानित

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस-2025 के मौके पर मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड के उत्तर लोहना ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित है। इस दौरान समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड की मोतीपुर ग्राम पंचायत को विशेष पंचायत पुरस्कार श्रेणी में “क्लाइमेट एक्शन विशेष पंचायत पुरस्कार-2025” में तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सम्मानित किया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola