रानीगंज सीट पर इस बार राजद के अविनाश मंगलम ने 8530 वोटों से जीत हासिल कर ली है. उन्होंने जदयू के अचमित ऋषिदेव को हराया है. इस सीट पर अविनाश को कुल 111590 वोट मिले हैं.
Raniganj (SC) Election Result 2025 LIVE: बिहार की रानीगंज विधानसभा सीट पर चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. JD(U) का गढ़ माने जाने वाली इस सीट को आरजेडी ने जीत लिया है. पिछली दो बार से इस पर जदयू के उम्मीदवार इस पर जीत हासिल कर रहे थे. ऐसे में इस बार राजद के अविनाश मंगलम ने 8530 वोटों से जीत हासिल कर ली है. जदयू के अचमित ऋषिदेव को हार का सामना करना पड़ा है. इस सीट पर अविनाश को कुल 111590 वोट और अचमित को 103060 वोट मिले हैं.
यहां पढ़ें बिहार की 243 सीटों के नतीजे
रानीगंज (एससी) विधानसभा सीट से उम्मीदवार
बता दें कि जनता दल (यूनाइटेड) ने रानीगंज (एससी) विधानसभा सीट से दोबारा अचमित ऋषिदेव पर भरोसा जताया था. वह इस सीट से दूसरी बार चुनाव लड़े थे. वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने अविनाश मंगलम को टिकट दिया था. अचमित ऋषिदेव जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. वहीं अविनाश मंगलम को भी संभावित विजेता उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था.
यहां पढ़ें: ECI Bihar Chunav Result 2025
रानीगंज (एससी) विधानसभा सीट से 2020 के चुनावी आंकड़े
बता दें कि रानीगंज (एससी) विधानसभा सीट से साल 2020 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार अचमित ऋषिदेव जीते थे. उन्हें 81,901 वोट मिले थे और उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार अविनाश मंगलम को 2,304 वोटों से हराया था. राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार अविनाश मंगलम को उस चुनाव में 79,597 वोट मिले थे, रानीगंज सीट पर 2020 विधानसभा चुनाव तक 3,36,020 रजिस्टर्ड वोटर्स दर्ज थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | कितने मिले वोट |
| अचमित ऋषिदेव | जनता दल (यूनाइटेड) | 81,901 |
| अविनाश मंगलम | राष्ट्रीय जनता दल (राजद) | 79597 |
रानीगंज (एससी) विधानसभा सीट से 2015 के चुनावी आंकड़े
भाजपा लगातार तीन कार्यकाल तक यहां काबिज रही, लेकिन 2015 के चुनाव में जदयू से 14,930 मतों के अंतर से हार गई. जदयू के उम्मीदवार अचमित ऋषिदेव को 77717 वोट मिले, जबकि भाजपा के रामजी दास ऋषिदेव को 62787 वोट मिले। इससे पहले शुरुआती दौर की बात की जाए तो यहां पर कांग्रेस पार्टी ने 5 बार जीत हासिल की है। वहीं, BJP को भी यहां से तीन बार जीत मिल चुकी है। इसके अलावा, जदयू और जनता दल को भी 2-2 बार जी मिल चुकी है। जनता पार्टी और RJD के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों को भी जीत मिली है।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | कितने मिले वोट |
| अचमित ऋषिदेव | जनता दल (यूनाइटेड) | 77717 |
| रामजी दास ऋषिदेव | भाजपा | 62787 |
बिहार की रानीगंज विधानसभा सीट पर चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. JD(U) का गढ़ माने जाने वाली इस सीट को आरजेडी ने जीत लिया है. पिछली दो बार से इस पर जदयू के उम्मीदवार इस पर जीत हासिल कर रहे थे. इस सीट से जदयू के अचमित ऋषिदेव दूसरी बार चुनावी मैदान में थे. उन्हें कुल 103060 वोट मिले हैं.
रानीगंज सीट पर अविनाश मंगलम लीड कर रहे हैं. पहले JD(U) के अचमित आगे थे. लेकिन, अब इस सीट पर आरजेडी के अविनाश ने 11571 वोटों से बढ़त बना रखी है.
रानीगंज सीट पर शुरुआती रुझानों में JD(U) के अचमित ऋषिदेव आगे चल रहे थे. ऐसे में अब वह पीछे चल रहे हैं. राजद उम्मीदवार अविनाश मंगलम ने इस सीट पर बढ़त बना ली है.
बिहार की 243 में से एक रानीगंज (एससी) विधानसभा का सीट क्रमांक 47 है. इस सीट पर सीधा मुकाबला JD(U) उम्मीदवार अचमित ऋषिदेव और राजद के अविनाश मंगलम के बीच है. शुरुआती रुझानों में JD(U) के अचमित लीड कर रहे हैं.
रानीगंज (एससी) विधानसभा सीट के चुनाव (Bihar Chunav Natije 2025) परिणाम आने शुरू हो गए हैं. इस सीट से JDU उम्मीदवार अचमित ऋषिदेव और राजद उम्मीदवार अविनाश मंगलम के बीच मुकाबला है, जो 2020 के चुनाव में भी आमने-सामने थे.
रानीगंज (एससी) विधानसभा सीट से साल 2020 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार अचमित ऋषिदेव जीते थे. उन्हें 81,901 वोट मिले थे और उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार अविनाश मंगलम को 2,304 वोटों से हराया था.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनावी नतीजों का दिन आज है. राज्य की रानीगंज सीट सुरक्षित है. इस पर JD(U) के अचमित ऋषिदेव और RJD के अविनाश मंगलम के बीच कड़ी टक्कर है.










