कांग्रेस के 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, 72 घंटे की समय सीमा के अंदर मांगा जवाब

बिहार कांग्रेस ने दिल्ली मुख्यालय पर प्रदर्शन करने वाले 29 नेताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. हाईकमान के निर्देश पर पूर्व विधायकों सहित सभी नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर 72 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है. जवाब की समीक्षा के बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी.

Bihar Congress, show cause notice, Congress high command, commotion at Delhi Congress headquarters, Bihar politics

बिहार कांग्रेस ने दिल्ली मुख्यालय पर प्रदर्शन करने वाले 29 नेताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

बिहार प्रदेश कांग्रेस में अनुशासनहीनता को लेकर पार्टी हाईकमान ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. पार्टी आलाकमान के निर्देश पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने 29 प्रमुख नेताओं को कारण बताओ नोटिस थमा दिया है. इन सभी नेताओं पर पार्टी के नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय के बाहर हंगामा और विरोध प्रदर्शन करने का गंभीर आरोप लगा है. जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई 8 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय के बाहर हुए घटनाक्रम को लेकर की गई है. आरोप है कि बिहार कांग्रेस के इन नेताओं ने पार्टी दफ्तर के बाहर हंगामा और नारेबाजी की थी. हाईकमान ने इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया और प्रदेश नेतृत्व को त्वरित एक्शन लेने का निर्देश दिया.

पटना में RJD समर्थकों का हंगामा, राजभवन तक मार्च को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव

विज्ञापन

72 घंटे के भीतर मांगा गया स्पष्टीकरण

प्रदेश कांग्रेस ने सभी 29 नेताओं को निर्देश दिया है कि वे 72 घंटे की तय समय-सीमा के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रदेश नेतृत्व को सौंपें. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, तय समय में जवाब मिलने के बाद एक-एक नेता के तर्क की समीक्षा की जाएगी. यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो अनुशासन समिति उन पर आगे की कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई पर फैसला लेगी.

नोटिस पाने वालों में पूर्व विधायक भी शामिल

नोटिस जारी किए गए नेताओं की सूची में पार्टी के कई वरिष्ठ चेहरे और पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल हैं. इनमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूनम देवी, कांग्रेस नेता विदेश्वर पांडे, भारत भूषण दुबे, सत्येंद्र यादव और मृत्युंजय सिंह के नाम शामिल हैं. इन 6 बड़े चेहरों समेत कुल 29 नेताओं को पार्टी ने नोटिस का जवाब देने के लिए तलब किया है. पार्टी की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद प्रदेश संगठन और नेताओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है. सभी की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आरोपी नेता तय समय में क्या सफाई पेश करते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ