हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pranpur Chunav Result 2025: प्राणपुर में BJP की निशा सिंह को मिली जीत, RJD की इशरत परवीन हारीं

Pranpur Election Result 2025 Updates: बिहार की प्राणपुर विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. जिसमें BJP की निशा सिंह 7752 वोटों से जीत गई हैं. वहीं, RJD के इशरत परवीन चुनाव हार चुके हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Live Updates

15:46 (IST) 14 Nov 2025

Pranpur Election Result 2025 LIVE: निशा सिंह अभी भी आगे

निशा सिंह को अभी तक 77749 (+16926) वोट मिले हैं.

14:49 (IST) 14 Nov 2025

Pranpur Election Result 2025 LIVE: निशा सिंह को 70360 वोट मिले

अभी तक की गिनती में निशा सिंह को 70360 वोट मिले हैं. वह अभी 22114 वोटों से आगे चल रहे हैं.

13:25 (IST) 14 Nov 2025

Pranpur Election Result 2025 LIVE: निशा सिंह को मिले कितने वोट

भारतीय जनता पार्टी से निशा सिंह को अभी तक 49385 (+17401) वोट मिल चुके हैं.

11:45 (IST) 14 Nov 2025

Pranpur Election Result 2025 LIVE: निशा सिंह को मिली बढ़त

भारतीय जनता पार्टी की निशा सिंह को अभी तक की गणना में 28391 (+12816) वोट मिले हैं.

10:44 (IST) 14 Nov 2025

Pranpur Election Result 2025 LIVE: निशा सिंह कितने वोटों से आगे?

भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार निशा सिंह अभी प्राणपुर सीट पर आगे चल रही हैं. उन्हें अभी तक 13113 (+ 8823) वोट मिल चुके हैं.

10:43 (IST) 14 Nov 2025

Pranpur Election Result 2025 LIVE: निशा सिंह को मिल रही बढ़त

प्राणपुर सीट पर अभी तक की मतगणना में निशा सिंह को बढ़त मिल रही है.

09:28 (IST) 14 Nov 2025

Pranpur Election Result 2025 LIVE: शुरुआती रुझान यहां देखें

बिहार में पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई. उसके बाद अब मतगणना के शुरुआती रुझान दिखने लगे हैं. फिलहाल राज्य में BJP आगे चल रही है.

08:20 (IST) 14 Nov 2025

Pranpur Election Result 2025 LIVE: मतगणना शुरू

बिहार में मतगणना शुरू हो चुकी है. शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं.

07:16 (IST) 14 Nov 2025

Pranpur Election Result 2025 LIVE: 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

आज बिहार चुनाव के नतीजे आ जाएंगे. 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी. प्राणपुर सीट पर 2020 में कांग्रे और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबला देखने को मिला था. हालांकि, जीत BJP की निशा सिंह को मिली थी.

Pranpur Election Result 2025 Updates: बिहार की प्राणपुर विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. जिसमें BJP की निशा सिंह 7752 वोटों से जीत गई हैं. वहीं, RJD के इशरत परवीन चुनाव हार चुके हैं.

यहां पढ़ें 243 सीटों के नतीजे: LIVE: EC ने 7 सीटों पर दिया रूझान, बीजेपी 5 और RJD 2 पर आगे

किस पार्टी ने किसे बनाया उम्मीदवार?

प्राणपुर सीट पर RJD ने इशरत परवीन को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, निशा सिंह को BJP ने फिर से चुनावी मैदान में उतारा है. कुणाल निषाद को जन सुराज पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. AIMIM ने मो. आफताब आलम को चुनावी मैदान में उतारा है. इसके अलावा, कई उम्मीदवार स्वतंत्र तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. बहुजन समाज पार्टी ने प्रेम कुमार मंडल को टिकट दिया है. यहां पर BJP और RJD के बीच कांटे की टक्कर है.

विज्ञापन

2020 में किस पार्टी को कितने वोट मिले?

प्रत्याशीपार्टीवोट
निशा सिंहBJP 79,974
तौकीर आलमकांग्रेस 77,002 

पिछले चुनावों के क्या रहे नतीजे?

2020 के विधानसभा चुनाव में तीन पार्टियों के बीच मुकाबला देखने को मिला था. इसमें जीत BJP की निशा सिंह को मिली थी. उन्हें 79,974 वोट मिले थे. निशा ने 2,972 वोटों से कांग्रेस के उम्मीदवार तौकीर आलम को हराया था. पिछले चुनाव में इशरत परवीन स्वतंत्र लड़ी थीं, जिन्हें 19,746 वोट मिले. इस बार उन पर RJD ने भरोसा जताया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola