अभिषेक कुमार
Polytechnic Student Raped by Hostel Night Guard: बिहार के वैशाली में स्थित हॉस्टल में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। यहां एक पॉलिटेक्निक छात्रा के साथ हॉस्टल के नाइट गार्ड ने बलात्कार किया है। गार्ड ने पहले लड़की को विश्वास में लिया और फिर चॉकलेट देने के बहाने उसके कमरे घुस गया। जहां उसने अपने वैहशी इरादों को अंजाम देते हुए छात्रा के रेप किया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ रेप केस का दर्ज कर लिया है।
वारदात को ऐसे दिया अंजाम
यह मामला वैशाली के पटरी बेलसर ओपी का है। पीड़ित छात्रा भागलपुर जिले की रहने वाली है, वहीं, आरोपी गार्ड स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। छात्रा पटरी बेलसर ओपी के पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई करती है। छात्रा कॉलेज के पास एक निजी हॉस्टल में रहकर अपने फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़ित छात्रा ने कहा कि हॉस्टल का गार्ड मोहम्मद हकीम हमेशा उसके आने जाने पर नजर रखता था। कुछ दिनों पहले ही हॉस्टल की लड़कियां दिवाली और छठ पूजा के लिए अपने घर चली गई। पीड़िता भी घर जाने वाली थी लेकिन उसकी ट्रेन छूट गई, जिसके चलते वो घर नहीं जा पाई। वहीं, हॉस्टल में छात्रा को अकेला पाकर पहले तो गार्ड ने उससे बातें करना शुरू किया। इसके बाद मौका पाकर चॉकलेट देने के बहाने उसके कमरे घुस गया और उसके साथ रेप किया।
यह भी पढ़ें: शख्स ने पिता के हत्या के आरोपी की गोली मारकर हत्या की, कहा- 21 महीने बाद पूरा हुआ बदला
पकड़ा गया आरोपी
वहीं, इसकी सूचना जैसे स्थानीय ओपी को मिली उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत गार्ड को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा से भी पूछताछ की, इसके बाद उसे मेडिकल के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार आरोपी गार्ड के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही हैं। बेलसर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार ने इस मामलों के कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
चार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 hr agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
20 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
20 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 day agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines