Aaba Tribal Village Development Campaign: 15 नवंबर यानी कल शुक्रवार को जमुई जिले के खैरा प्रखंड के बल्लोपुर मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मौदी के आगमन होगा। पीएम मोदी का दो दिन के अंदर यह दूसरा दौरा है। बुधवार को दरभंगा में उनका कार्यक्रम था। इसको लेकर यहां सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं।
बल्लोपुर मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) अपनी निगरानी में रखे हुए है। जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरीय अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर विधि- व्यवस्था और सुरक्षा के मापदंडों की लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं। केंद्रीय टीम भी अब तक कई बार कार्यक्रम स्थल पहुंचकर निरीक्षण कर चुके हैं।
150वीं जयंती के मौके पर होंगे कार्यक्रम
बुधवार को भी मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह ने डीआइजी संजय कुमार के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों से वार्ता कर विधि-व्यवस्था के अलावा सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जमुई में किसी बड़ी योजना की शुभारंभ करेंगे।
हालांकि, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई दो बार आ चुके हैं। शुक्रवार को 11 बजे प्रधानमंत्री खैरा प्रखंड के बल्लोपुर मैदान से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। विदित हो कि बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित होगा।
इसको जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर तीन हेलीपैड, जर्मन हैंगर टेंट और करीब 25,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था करने के साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए हैं।
बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बल्लोपुर मैदान पहुंचेंगे। जहां वह बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय प्रदर्शनी भी लगाया जाएगा जहां प्रधानमंत्री जनजातीय सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। जिसमें आदिवासी समुदाय के विकास और उनकी ओर से निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कई योजनाओं का ऐलान करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान 6500 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इनमें केंद्र और राज्य सरकार की बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
खास तौर पर आदिवासी समुदाय के विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी 30 राज्य मुख्यालयों और 100 जिला मुख्यालयों से संवाद करेंगे और बिहार के 24 जिलों से दो-तरफा वार्ता में भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल और भाजपा के अन्य नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Bihar: फिर से मचेगी भागलपुरी सिल्क की धूम, बुनकरों की समस्या को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी तैयारी
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
14 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
16 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
18 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
21 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
21 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
22 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
22 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines