Patna triple murder: जमीन विवाद के चलते पटना में आज ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक डोमनाचक गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग अशरफी राय अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोली लगने से अशरफी राय की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद दोनों हमलावर बाइक से भागने लगे, लेकिन गोली की आवाज सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उनका पीछा किया और दबोच लिया. गुस्साई भीड़ ने दोनों को जमकर पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची. सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है. आशंका है कि मारे गए हमलावरों को सुपारी दी गई थी.
यह भी पढ़ें: बिहार में कांग्रेस ने 7 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, पार्टी-विरोधी गतिविधियों के कारण एक्शन
कारोबारी की सुपारी किलिंग का शक
सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि इस मामले में कारोबारी की हत्या के पीछे सुपारी किलिंग का शक है. घटनास्थल से 10 से अधिक गोलियों के खोखे बरामद हुए हैं, जो अपराधियों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग की पुष्टि करते हैं. सूत्र बताते हैं कि जमीनी विवाद करीब 20 करोड़ का बताया जा रहा, इसी विवाद के चलते हमलावरों का टार्गेट कारोबारी अशरफी सिंह को ठिकाने लगाना था, इसी मंशा के चलते हमलावरों ने अशहफी पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं. अशरफी का कत्ल करने के बाद भागने के प्रयास में हमलावर गुस्साई भीड़ के हत्थे चढ़ गए. लोगों ने दोनों हमलावरों को मौके पर इतना पीटा कि दोनों ने दम तोड़ दिया. मारे गए हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है.
यह भी पढ़ें: बिहार में सम्राट के गृहमंत्री बनने के बाद बड़ा एक्शन, बेगूसराय में पुलिस-STF ने किया एनकाउंटर
खबर अपडेट की जा रही है…
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 day agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
3 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
5 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines