बिहार में सम्राट के गृहमंत्री बनने के बाद बड़ा एक्शन, बेगूसराय में पुलिस-STF ने किया एनकाउंटर

बिहार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बेगूसराय में पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर इनामी बदमाश का एनकाउंटर किया है। मुठभेड में आरोपी को गोली लगी। बाकी साथी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

बिहार के बेगूसराय में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर

Encounter in Begusarai: बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। नई सरकार में नीतीश कुमार सीएम और सम्राट चौधरी गृहमंत्री बने हैं। सम्राट चौधरी के गृहमंत्री बनते हुए पुलिस ने बेगूसराय में बड़ा एनकाउंटर किया। बीती रात बेगूसराय में एसटीएफ और जिला पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र शालिग्राम और मल्हीपुर गांव के आसपास मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। वहीं बाकी अंधेरे का फायदा उठाकर बाकी भागे निकले।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान शिव व्रत राय के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कफ सिरप और नकद राशि बरामद की है। बताया गया कि एसटीएफ को इनपुट मिला था कि फरार चल रहा इनामी अपराधी शिवदत्त राय साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर के आसपास हथियार खरीदने आया है। सूचना मिलते ही एसटीएफ टीम वहां पहुंच गई। टीम ने स्थानीय थाना पुलिस को भी अपने साथ लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मुठभेड में अपराधियों की ओर से 6-7 राउंड फायरिंग की गई, जबकि पुलिस ने आत्मरक्षा में 3 राउंड गोलियां चलाईं। आरोपी शिवदत्त राय पर कई मामले दर्ज हैं। सरपंच पुत्र की हत्या में राय करीब दो सालों से फरार था। इसके अलावा राय पर कई अन्य गंभीर आपराधिक मामले भी हैं। पुलिस अब भी साथ में मिले फरार अपराधियों की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ