हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पटना: नीट की तैयारी करने वाला युवक निकला लुटेरा, स्कूटी और आईफोन बरामद

विज्ञापन
Patna Loot Case

अमिताभ ओझा, पटना: राजधानी पटना में एक अपराधी गिरोह के 2 शातिर सदस्यों को गोपालपुर थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने इनके पास से लूटी हुई स्कूटी, तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में पुलिस को चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जब पकड़ा गया बदमाश नीट की तैयारी करने वाला निकला। इतना ही नहीं नीट की तैयारी करने से पहले वह कोटा से अपनी पढ़ाई भी कर चुका है। पकड़े जाने के समय बदमाश ने पुलिस को चकमा के लिए अपना सर्टिफिकेट दिखाते हुए कहा कि वह कोटा से पढ़ाई कर चुका है और पटना में रहकर पढ़ाई करता है, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और गिरफ्तार कर लिया। एक अपराधी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है जिसकी तलाश की जा रही है।

12 जून को हुई थी घटना 

पटना सदर एएसपी काम्या मिश्रा ने बताया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र में दिनांक 12 जून की रात्री में जकरियापुर में मणिकांत राज से उनकी स्कूटी, तीन हजार रुपये और एक मोबाइल तीन लुटेरों ने लूट लिया। गोपालपुर थाना पुलिस को मणिकांत ने बताया था कि वह रात की ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे तभी एक अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर उनकी स्कूटी, 3000 रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। मणिकांत राज स्कूटी से सवारी ढोने का काम करते हैं।

20 साल का राजन नीट की तैयारी कर रहा है   

इस लूटपाट में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे लूटी गई स्कूटी, आईफोन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में 20 साल का राजन कुमार सिंह और 24 साल के संजय कुमार उर्फ गब्बर शामिल है। एडिशनल एसपी काम्या मिश्रा ने बताया कि संजय कुमार पूर्व में भी जेल जा चुका है। वह पटना बैरिया बस स्टैंड में काम करता है। वहीं उसकी दोस्ती राजन कुमार से हुई। उसके बाद वह अपराध की दुनिया में आ गया।

विज्ञापन

लूटा हुआ आईफोन बरामद

जबकि राजन कुमार का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है, लेकिन उसके पास एक लूटा हुआ आईफोन बरामद हुआ है। राजन कोटा से पढ़ाई पूरी करके पटना में रहकर नीट की तैयारी भी कर रहा है। वह इस बीच अपराधिक गिरोह से मिलकर लूटपाट में शामिल हो गया। एडिशनल एसपी ने लूटपाट के इस मामले का खुलासा के लिए गोपालपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक रंजन के साथ उनकी टीम में शामिल अवर निरीक्षक मुन्ना दास, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक, नवीन कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक, संतोष कुमार, सिपाही अमरजित कुमार एवम सिपाही शिवशंकर चौबे के कार्यों की प्रशंसा की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola