पटना हाइकोर्ट को उड़ाने के बाद देश की दूसरी अदालतों को बनाएंगे निशाना, धमकी मिलते ही मचा हड़कंप

Patna High Court Bomb Blast Threat: पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और एटीएस की टीम ने पूरे परिसर के चप्पे चप्पे को खंगाला।

Patna High Court recieved Bomb Blast Threat Search Operation Anti Terrorism Squad Email threat news in Hindi

Search Operation in Patna High Court after Bomb Blast Threat

नीरज त्रिपाठी (पटना)

विज्ञापन

Patna High Court Bomb Blast Threat : पश्चिम बंगाल में इंडियन म्यूजियम को बम से उड़ाने की धमकी का मामला सामने आने के बाद अब बिहार में पटना हाईकोर्ट को लेकर भी कुछ ऐसी ही धमकी मिली है। एक ईमेल में पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की बात कही गई है। इसकी जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और अन्य एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

विज्ञापन

पटना पुलिस और एंटी टेरेरिज्म स्क्वाड की टीम हाईकोर्ट परिसर पहुंचीं जहां डॉग स्क्वाड के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार यह ईमेल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की मेल आईडी पर आया था। इसमें पटना हाईकोर्ट के बाद देश की अन्य अदालतों को उड़ाने की बात भी कही गई है।

विज्ञापन

देर शाम तक चला अभियान

जानकारी के अनुसार ईमेल में लिखा है कि पटना हाईकोर्ट में धमाका करने के बाद भारत की कई अदालतों को निशाना बनाया जाएगा। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पूरा मामला पटना के सीनियर एसपी को बताया गया है। फिलहाल देर शाम तक चले इस जांच अभियान के दैरान कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ