पटना का गांधी मैदान कौन से आंदोलनों का रहा गवाह, जहां पर नीतीश कुमार लेंगे शपथ

Patna Gandhi Maidan History: बिहार में पटना के गांधी मैदान की कई दिलचस्प कहानियां हैं. इसका इतिहास महात्मा गांधी से लेकर जिन्ना के साथ जुड़ा है. यहीं पर नीतीश कुमार 20 नवंबर को शपथ लेने वाले हैं. इसके पहले भी नीतीश कुमार इसी मैदान में शपथ ले चुके हैं.

Patna Gandhi Maidan History

Photo Credit- X

विज्ञापन

Patna Gandhi Maidan History: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA ने शानदार जीत हासिल की है. इसी के साथ अब नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार 20 नवंबर को शपथ ग्रहण करने वाली है. ये शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी के मैदान में होगा. इस बार नीतीश कुमार 10वीं बार शपथ लेने वाले हैं. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. बता दें कि इसके पहले भी नीतीश कुमार इस मैदान में शपथ ग्रहण कर चुके हैं. साथ ही इस गांधी मैदान का इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है. यहां पर महात्मा गांधी और जिन्ना की रैलियां भी हो चुकी हैं.

20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह

बिहार में नई सरकार का गठित होने जा रही है. शपथ ग्रहण के लिए 20 नवंबर की तारीख सामने आई है. इसी दिन पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. इस दौरान पीएम मोदी और अमित शाह समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे. नीतीश कुमार पहले भी यहां से शपथ ले चुके हैं.

Advertisment

पहले गांधी मैदान था बांकीपुर मैदान

साल 1948 से पहले तक इस मैदान को बांकीपुर मैदान या पटना लॉन के नाम से जाना जाता था. ब्रिटिश हुकूमत में यहां पर पोलो खेला जाता था. इसका नाम बदलने का प्रस्ताव मुजफ्फरपुर जिले के एक टीचर ने दिया था. उन्होंने ही इसका नाम गांधी मैदान रखने की बात कही थी. वहीं, साल 2013 में नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित कराई थी.

जिन्ना और महात्मा गांधी से जुड़ा है इतिहास

इसी मैदान से महात्मा गांधी ने चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की थी. यहीं से उन्होंने अवाम को संबोधित किया था. इसके अलावा, इस मैदान से मोहम्मद अली जिन्ना का भी नाम जुड़ा है. उन्होंने 1938 में कांग्रेस के खिलाफ यहीं से स्पीच दी थी. इसके अलावा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1939 में पार्टी फॉरवर्ड ब्लॉक की रैली भी की थी.

विज्ञापन

इतना ही नहीं, स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति से भी गांधी मैदान का इतिहास जुड़ा है. राजेंद्र प्रसाद के अलावा, जेबी कृपलानी, राम मनोहर लोहिया, अटल बिहार वाजपेयी और जवाहरलाल नेहरू समेत कई नेताओं ने इस मैदान से जनता को संबोधित किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ