हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kurtha Election Result 2025 Live: JD(U) के पप्‍पू कुमार वर्मा जीते, RJD के कुमार कृष्‍ण मोहन हारे

Kurtha Election Result 2025 Live : बिहार के कुर्था व‍िधानसभा सीट के परिणाम जारी हो गए हैं और JD(U) के पप्‍पू कुमार वर्मा ने जीत हास‍िल की है. वहीं RJD के कुमार कृष्‍ण मोहन को हार का सामना करना पड़ा

विज्ञापन

Live Updates

18:46 (IST) 14 Nov 2025

Kurtha Election Result 2025 Live: जेडी(यू) के पप्पू कुमार वर्मा ने 74466 वोटों के साथ आरजेडी के कुमार कृष्ण मोहन को हराया

Kurtha Election Result 2025 Live: लंबे उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले के बाद आखिरकार कुर्था विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं. जेडी(यू) नेता पप्पू कुमार वर्मा ने कुर्था विधानसभा सीट से 5481 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. पप्पू कुमार वर्मा ने आरजेडी के कुमार कृष्ण मोहन को हराया.

17:52 (IST) 14 Nov 2025

Kurtha Election Result 2025 Live : जदयू के पप्पू कुमार वर्मा 70412 वोटों से आगे चल रहे हैं

Kurtha Election Result 2025 Live : कुर्था में जदयू उम्मीदवार पप्पू कुमार वर्मा 70412 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. राजद उम्मीदवार कुमार कृष्ण मोहन 65343 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

12:33 (IST) 14 Nov 2025

Kurtha Election Result 2025 Live : कुर्था में कुमार कृष्ण मोहन चुनावी दौड़ में पीछे

Kurtha Election Result 2025 Live : कुमार कृष्ण मोहन वर्तमान में कुर्था से पीछे चल रहे हैं. कुमार कृष्ण मोहन को अब तक 13837 वोट मिले हैं और वह जदयू के पप्पू कुमार वर्मा से पीछे हैं, जिन्हें 20246 वोट मिले हैं.

10:55 (IST) 14 Nov 2025

Kurtha Election Result 2025 Live : तगड़ा मुकाबला जारी

Kurtha Election Result 2025 Live : कुर्था में मतगणना शुरू हुए अभी कई घंटे बीत चुके हैं और यहां मुकाबला काफी कड़ा है. जेडी(यू) के पप्पू कुमार वर्मा फिलहाल आरजेडी के कुमार कृष्ण मोहन से सिर्फ 430 वोटों से आगे चल रहे हैं.

10:53 (IST) 14 Nov 2025

Kurtha Election Result 2025 Live : जेडी(यू) के पप्पू कुमार वर्मा आगे

Kurtha Election Result 2025 Live : जेडी(यू) के पप्पू कुमार वर्मा 5782 वोटों से आगे चल रहे हैं. आरजेडी के कुमार कृष्ण मोहन को कांटे की टक्कर म‍िल रही है.

09:31 (IST) 14 Nov 2025

Kurtha Election Result 2025 Live: Uma Shankar Sharan हुए पीछे

Kurtha Election Result 2025 Live: कुर्था से उमा शंकर शरण पीछे हो गए हैं. Kumar Krishna Mohan अभी आगे चल रहे हैं.

07:26 (IST) 14 Nov 2025

Kurtha Election Result 2025 Live: 2020 में कौन जीता

Kurtha Election Result 2025 Live: राष्ट्रीय जनता दल ने बागी कुमार का वर्मा का टिकट काटा है, जिन्होंने इस सीट पर साल 2020 में अपना झंडा गाड़ा था.

Kurtha Election Result 2025 Live: कुर्था विधानसभा सीट के नतीजे घोषित हो गए हैं. जेडीयू उम्मीदवार पप्पू कुमार वर्मा ने कुल 74466 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया है. उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार कुमार कृष्ण मोहन को 5481 वोटों के अंतर से हराया.

दोनों नए उम्मीदवार मैदान में

राष्ट्रीय जनता दल ने बागी कुमार का वर्मा का टिकट काटा है, जिन्होंने इस सीट पर साल 2020 में अपना झंडा गाड़ा था. वहीं जनता दल यूनाइटेड ने भी सत्यदेव सिंह का टिकट काटकर नए उम्मीदवार पप्पु कुमार वर्मा पर भरोसा जताया है. दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है.

साल 2015-20 में कैसा रहा रिजल्ट?

साल 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में कुर्था से जेडीयू के सत्यदेव सिंह और राष्ट्रीय लोकसमता दल के अशोक कुमार में जोरदार मुकाबला हुआ था. सत्यदेव सिंह ने 43, 676 वोट प्राप्त किए थे. इसके अलावा अशोक कुमार वर्मा ने 29, 557 वोट प्राप्त किए थे.

विज्ञापन

कुर्था विधानसभा चुनाव परिणाम (2015)

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकुल वोटस्थितिबढ़त (वोट)वोट शेयर
सत्यदेव सिंहजनता दल (यूनाइटेड) (JD(U))43,676नेतृत्व कर रहे हैं14,11938%
अशोक कुमार वर्माराष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP)29,557——26%
राजेंद्र यादवबहुजन समाज पार्टी (BSP)8,896——8%

वहीं 2020 विधानसभा चुनाव में राजद के राष्ट्रीय जनता दल के बागी कुमार वर्मा ने बाजी मारी थी और 54, 227 वोट प्राप्त किए थे. वहीं सत्यदेव सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे. उन्हें 26, 417 वोट मिले थे.

विज्ञापन

कुर्था विधानसभा चुनाव परिणाम (2020)

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकुल वोटस्थितिबढ़त (वोट)वोट शेयर
बागी कुमार वर्माराष्ट्रीय जनता दल (राजद)54,227नेतृत्व कर रहे हैं27,81039.54%
सत्यदेव सिंहजनता दल (यूनाइटेड) (जदयू)26,417——19.26%
भुनेश्वर पाठकलोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी)20,509——14.95%

जातीय समीकरण पर एक नजर

बिहार के अरवल जिले में कुर्था, मगध क्षेत्र में स्थित है. अरवल से करीब 23 किलोमीटर की दूरी पर कुर्था विधानसभा है. कुर्था में अनुसूचित जातियां 19.04 प्रतिशत और मुस्लिम मतदाता 8.3 प्रतिशत हैं. 2020 विधानसभा चुनाव में 2,48,759 पंजीकृत मतदाताओं में से 55.21 प्रतिशत ने यहां वोट किया था. कुर्था की राजनीति मुख्य रूप से कुशवाहा, यादव और भूमिहार समुदायों पर निर्भर है. ये 3 जातियां इस सीट पर अहम रोल अदा करती हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola