Bihar news: पुणे में 5 दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कुल 5 बैचों में बिहार के मुख्य एवं वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी भाग लेंगे। सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित संस्थान “बैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान, पुणे” में आयोजित 5 दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है। यह न केवल अधिकारियों के प्रशासनिक कौशल को परिष्कृत करेगा, बल्कि उन्हें सहकारी व्यवस्था के बदलते वैश्विक परिप्रेक्ष्य से भी जोडने का कार्य करेगा। पहला एवं दूसरा बैच 04 अगस्त से 08 अगस्त 2025 तक आयोजित होगा। उच्चस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विभागीय पदाधिकारी अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन अधिक प्रभावी रूप से करना है।
इन अधिकारियों की होगी ट्रेनिंग
बिहार सरकार के सहकारिता विभाग में कार्यरत मुख्य एवं वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों की कार्य क्षमता, प्रशासनिक दक्षता एवं नेतृत्व क्षमता को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने हेतु एक ट्रेनिंग कराई जा रही है। इसी क्रम में विभाग द्वारा 5 दिवसीय Capacity Building Programme (क्षमता संवर्धन कार्यक्रम) देश की प्रतिष्ठित संस्थान, बैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान, पुणे में आयोजित किया जा रहा है।
क्या बोले मंत्री प्रेम कुमार
सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि सहकारिता विभाग की मजबूती और भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों की कार्यकुशलता, क्षमता और नवाचार में दक्षता अत्यंत आवश्यक है। बैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान, पुणे में आयोजित यह पाँच दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है। यह न केवल उनके प्रशासनिक कौशल को परिष्कृत करेगा, बल्कि उन्हें सहकारी व्यवस्था के बदलते वैश्विक परिप्रेक्ष्य से भी जोडने का कार्य करेगा।
ऐसे चलेंगे सभी बैच
5 दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कुल 5 बैचों में मुख्य एवं वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को बैकुंठ मेहता राष्ट्रीय प्रबंध संस्थान, पूणे भेजा जा रहा है। पहला एवं दूसरा बैच 04 अगस्त से 08 अगस्त 2025 तक आयोजित होगा, जिसमें 30-30 पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। तीसरा एवं चौथा बैच 18 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक चलेगा, जिसमें फिर से 30-30 पदाधिकारी भाग लेंगे। पांचवां एवं छठा बैच 01 सितम्बर से 05 सितम्बर 2025 तक चलेगा। सातवां एवं आठवां बैच 08 सितम्बर से 12 सितम्बर 2025 को निर्धारित किया गया है। अंतिम यानी नौवां एवं दसवां बैच 15 सितम्बर से 19 सितम्बर 2025 तक चलेगा। प्रत्येक बैच में 30-30 पदाधिकारियों को प्रशिक्षण हेतु नामित किया गया है।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
23 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines