NDA की प्रचंड जीत पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत का पहला रिएक्शन आया सामने, पिता के विजय पर कही ये बात

पिता की प्रचंड जीत पर बेटे निशांत ने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा, ‘बहुत धन्यवाद बिहार की जनता को जिन्होंने यह मैंडेट दिया है निश्चित तौर पर यह बहुत महत्वपूर्ण है पिताजी पहले से भी काम करते रहे हैं आगे भी काम करेंगे. मुझे उम्मीद है कि पिताजी आगे भी इसी तरीके से विकास कार्यों को लेकर काम करते रहेंगे.’

Untitled design (71)
विज्ञापन

Nitish Kumar son Nishant Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की 202 सीटों पर प्रचंड जीत के बाद कार्यकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा, ‘एनडीए को इतनी बड़ी जीत दिलाने के लिए मैं बिहार की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं. हमारी सरकार बनने जा रही है. जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद… हमें उम्मीदें थीं, लेकिन नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर रहे, लेकिन सारा श्रेय जनता को जाता है. उन्होंने उन्हें (नीतीश कुमार को) उनके 20 साल के काम का इनाम दिया है. मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरे पिता इस भरोसे को कायम रखेंगे और विकास की प्रक्रिया को जारी रखेंगे.’

बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार


बिहार की जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार को अपना नेता चुना है, इस बार के चुनाव में एनडीए को महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिला है. 243 सीटों पर एनडीए ने अकेले ही 202 सीटों पर विजयी पहचम फहराया है. चौंकाने वाली बात ये है कि 14 नवंबर को सामने आए नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने बिहार की 89 सीटों पर कब्जा किया. वहीं, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 85 सीटों पर विजय हासिल की. जबकी जेडीयू को चुनाव में सबसे ज्यादा 1.15 करोड़ वोट मिले, पार्टी का वोट शेयर भी सबसे अधिक 23 प्रतिशत था. इसके बावजूद जेडीयू को सिर्फ 25 सीटों से ही संतोष करना पड़ा.

विज्ञापन

उम्मीद से ज्यादा मिला जनता का प्यार


पिता की प्रचंड जीत पर बेटे निशांत ने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा, ‘बहुत धन्यवाद बिहार की जनता को जिन्होंने यह मैंडेट दिया है निश्चित तौर पर यह बहुत महत्वपूर्ण है पिताजी पहले से भी काम करते रहे हैं आगे भी काम करेंगे. मुझे उम्मीद है कि पिताजी आगे भी इसी तरीके से विकास कार्यों को लेकर काम करते रहेंगे.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या इतनी बड़ी जीत की आपको उम्मीद थी? इस पर उन्होंने कहा, ‘उम्मीद तो था लेकिन उम्मीद से ज्यादा बड़ी जीत हुई है मुझे उम्मीद है कि पिताजी आगे भी इसी तरीके से काम करते रहेंगे मैं बिहार की जनता का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने एनडीए को जीत दिलाई.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ