हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा और बिहार में कब बनेगी नई सरकार? तैयारियों को लेकर आया अपडेट

Bihar New Government Formation: बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है और दिल्ली में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है. पटना में भी मुलाकातें चल रही हैं. नीतीश कुमार इस्तीफा देने की तैयारी में हैं. नई सरकार के गठन की तारीख दिल्ली में तय होगी और प्रधानमंत्री मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में आ सकते हैं.

विज्ञापन
नीतीश कुमार अगर मुख्यमंत्री बने तो वे 10वीं बार पद की शपथ ग्रहण करेंगे.

Bihar New Government Formation: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम घोषित हो चुके हैं और NDA गठबंधन दूसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है. चुनाव परिणाम आते ही नई सरकार के गठन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. वर्तमान सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है. इससे पहले 18वीं विधानसभा का गठन होना है.

चर्चा है कि नीतीश कुमार अगले सप्ताह राज्यपाल से मुलाकात करके उन्हें इस्तीफा सौंप सकते हैं और उसके बाद वे 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं. वहीं प्रधानमंत्री मोदी शपथ ग्रहण समारोह में आ सकते हैं. ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी प्रधानमंत्री मोदी के शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए फाइनल की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: बीजेपी का ‘स्ट्राइक रेट जादू’, गुजरात के गढ़ से बिहार की मिट्टी तक 85% से 88% की छलांग का राज क्या?

विज्ञापन

बिहार-दिल्ली में बैठकों का दौर जारी

मिली जानकारी के अनुसार, JDU नेता ललन सिंह और संजय झा हाईकमान से चर्चा करने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी बैठक शेड्यूल है. पटना में LJP अध्यक्ष चिराग पासवान और नित्यानंद राय की बैठक शेड्यूल है. नीतीश कुमार की बैठक राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ शेड्यूल है, जो अगले हफ्ते हो सकती है.

इस बैठक में नीतीश कुमार उन्हें अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपेंगे. इस्तीफा देने के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. नीतीश कुमार बैठक में राज्यपाल से शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी साफ संकेत दे चुके हैं कि वे शपथ ग्रहए समारोह में शिरकत करेंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bihar Election Results 2025: किस पार्टी का कितना वोट प्रतिशत? जनसुराज और VIP का खाता ही नहीं खुला

कब होगी विधायक दल की बैठक?

नीतीश कुमार के इस्तीफ के बाद NDA के सभी सहयोगी दलों के विधायकों की बैठक होगी. अलग-अलग बैठकें होंगी, जिनमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा. नेता चुनने के बाद सभी अपना समर्थन पत्र NDA विधायक दल की बैठक में सौपेंगे. वहीं चर्चा है कि नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाना तय है, ऐसे में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन सकते हैं.

विज्ञापन

वहीं अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनते हैं तो वे 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे, जो उनके राजनीति करियर का सबसे अहम दौर होगा. NDA गठबंधन शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी में जुटी है. समारोह में दिल्ली से हाईकमान के अलावा कई BJP शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं. वहीं प्रधानमंत्री मंत्री खुद समारोह में मौजूद रहेंगे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola