Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

नीतीश कुमार ने बुलाई कैबिनेट की आखिरी बैठक, 14 अप्रैल को मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

बिहार की राजनीति में हलचल! 14 अप्रैल सुबह 11 बजे नीतीश कुमार करेंगे आखिरी कैबिनेट मीटिंग. कार्यकाल के कामों पर होगी चर्चा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Apr 12, 2026 14:55
Nitish Kumar

बिहार की राजनीति से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी 14 अप्रैल को कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. खास बात यह है कि इसे नीतीश सरकार की इस कार्यकाल की ‘अंतिम कैबिनेट बैठक’ माना जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह बैठक 14 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे आयोजित की जाएगी. इस बैठक का उद्देश्य केवल सरकारी फैसलों पर मुहर लगाना नहीं, बल्कि एक भावनात्मक विदाई भी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस दौरान अपने सभी मंत्रियों के साथ बैठेंगे और अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे.

  • तारीख: 14 अप्रैल 2026
  • समय: सुबह 11:00 बजे
  • स्थान: मुख्य सचिवालय, पटना
  • मुख्य उद्देश्य: कार्यकाल की समीक्षा और मंत्रियों से विदाई.

कार्यकाल की उपलब्धियों पर होगी चर्चा

इस आखिरी बैठक में मुख्यमंत्री अपने सहयोगियों और मंत्रियों का आभार व्यक्त करेंगे. माना जा रहा है कि बैठक के अंत में नीतीश कुमार औपचारिक रूप से अपने मंत्रियों से विदा लेंगे. राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को लेकर चर्चाएं तेज हैं, क्योंकि यह एक लंबे कार्यकाल के समापन और आगामी राजनीतिक बदलावों की ओर इशारा कर रही है. प्रशासनिक स्तर पर बैठक की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और सभी विभागों के मंत्रियों को समय पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. देखना दिलचस्प होगा कि इस आखिरी बैठक में क्या कुछ बड़े नीतिगत फैसले लिए जाते हैं या यह सिर्फ एक विदाई मुलाक़ात तक सीमित रहती है.

---विज्ञापन---

नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी

इससे पहले ही बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर सियासी हलचल तेज हो गई है. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने के लिए पहुंचे. नई सरकार की गठन को लेकर नीतीश कुमार से सम्राट चौधरी के मुलाकात हो रही है. बीते दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और विनोद तावडे और अमित शाह के बीच मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर दिल्ली में बैठक हुई थी उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी की मुलाकात बहुत अहम मानी जा रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 12, 2026 02:55 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.