Bihar Chunav Manthan 2025: मंथन 2025 के कार्यक्रम में BJP के CM फेस पर राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बिहार के लोगों का नीतीश कुमार पर बड़ा विश्वास है और मैं फिर दोहराना चाहूंगा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे, बिहार के मुख्यमंत्री हैं और बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे. किसी को कोई इसमें शक नहीं होना चाहिए. भाजपा के पास बड़े चेहरे हैं, लेकिन बड़ा भाई छोटा भाई वाली बहस अब वो पुरानी हो गई है. उसका थोड़ा सा हमने संशोधन कर दिया. हमारे मित्र यहां लोग कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार तो मैं लोगों को कहता हूं कि बिहार टेक ऑफ कर गया है. जब विमान की यात्रा करते हैं टेक ऑफ के बाद तो दोनों विमान के इंजन साथ चलते हैं और गति पकड़ते हैं. बिहार की स्थिति वही है.
क्या बिहार में तो नहीं होगा महाराष्ट्र जैसा फार्मूला
महाराष्ट्र जैसा फार्मूला कहीं बिहार में तो लागू नहीं होगा? इस सवाल पर राजीव प्रताप रूडी कहते हैं कि ऐसे सवालों का कोई मतलब नहीं. हम लोग बड़े कमिटमेंट को पूरा करते हैं और जो हम लोग कमिट करते हैं उसके साथ चलते हैं. इसलिए उसमें आपको चिंता नहीं व्यक्त करनी चाहिए. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में चुनाव से पहले एकनाथ शिंद मुख्यमंत्री थे. चुनाव के बाद देवेंद्र फडनवीस बन गए. अरविंद केजरीवाल की तरह तो नहीं हो जाएगा, के सवाल पर राजीव प्रताप रूडी कहते हैं कि काल्पनिक अवस्था में जीने का अधिकार तो सबको है. बिहार में न तो बड़ा आंदोलन खड़ा है और कोई 77 की तरह आंदोलन खड़ा है और जयप्रकाश जी आ गए हो. सामान्य राजनीतिक यात्रा चल रही है कुछ लोग आ रहे हैं टेंट- शमियाना लग रहा है. कुछ अंग्रेजी हिंदी का भाषण चल रहा है.
क्या आपने पप्पू यादव को माफ़ कर दिया
पप्पू यादव को माफ करने के सवाल पर राजीव प्रताप रूडी कहते हैं कि मैं लोगों को यह कहता हूं कि साहब मैं अपने क्षेत्र में काम करता हूं. अपने-अपने दायरे में काम करो. मेरे यहां आओगे तो फिर बड़ा लंबा समय जेल में रहना पड़ता है. वो ईश्वर ही तय कर देता है. मैं ईश्वर की कृपा से और आप सब की कृपा से 40 साल से लड़ रहा है. सात बार, आठ बार का एमपी हूं. लगातार जीतता हूं मैं भी. अब मुझे नहीं कोई टिप्पणी करनी है. मैं बेटर करूंगा कि उससे आगे बढ़ जाऊंगा. मेरा थोड़ा स्टैंडर्ड मेंटेन करने दीजिए हमको. कांग्रेस को लेकर पूछे सवाल पर राजीव प्रताप रूडी कहते हैं कि कांग्रेस वीक है. एक बहुत बढ़िया चीज बिहार में हुई है. क्योंकि बिहार के बारे में जो दिल्ली के पत्रकार और दिल्ली के लोग और देश के लोग चर्चा करते हैं. सड़क नहीं, लोग गरीबी है, बिजली नहीं है, फलाना नहीं है. बिहार आने पर लोगों का पता लगता है कि बिहार की बिल्कुल ही इमेज बदल चुकी है. बिहार के भाजपा के चेहरे के सवाल पर राजीव प्रताप कहते हैं कि नेतृत्व किसके पास होगा, यह कुछ तो भाग्य से तय होता है. कुछ ईश्वर तय करता है और पार्टी तय करती है. मैंने अपनी राजनीतिक यात्रा में वाजपेयी जी के साथ भी काम कर लिया और मोदी जी के साथ काम कर लिया और पार्लियामेंट में मैं सात प्रधानंत्रियों के सामने या तो बैठा हूं या उनके पीठ पर बैठा हूं. इस उपलब्धि के बाद बहुत ज्यादा आतुर नहीं होना चाहिए.
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines