Mahagathbandhan Leader Murder: बिहार के मोतिहारी जिले के दरपा थाना क्षेत्र में महागठबंधन समर्थित मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. तिनकोणी गांव निवासी 45 वर्षीय युवक कामेश्वर सहनी को 4 गोलियां मारी गई हैं. शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे कामेश्वर सहनी शौच के लिए घर से निकला था कि घात लगाकर बैठे लोगों ने उसे 3 गोलियां पीछे से माथे में मारीं और एक गोली कनपटी पर मारी.
रेलवे कंस्ट्रक्शन ऑफिस में CBI की रेड, 1 करोड़ रुपये बरामद; डिप्टी चीफ सहित 3 लोग गिरफ्तार
ग्रामीणों ने नहीं उठाने दिया शव
गोलियां चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों के भीड़ एकत्रित हो गई. लोगों ने ही घटना की जानकारी पुलिस को और दरपा थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. घटना को लेकर नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया. मृतक कामेश्वर सहनी विकाशशील इंसान पार्टी के छौरादानो प्रखंड का अध्यक्ष था और पार्टी का सक्रिय नेता थे. कामेश्वर तिनकोनी पंचायत समिति का सदस्य भी रह चुका था. वहीं कामेश्वर अपने पीछे 3 पुत्र को छोड़कर गया है.
उच्च स्तरीय जांच की उठी मांग
घटना को लेकर पूर्व मंत्री और RJD के पूर्व विधायक डॉ शमीम अहमद ने नीतीश कुमार सरकार को घेरा और कहा कि प्रदेश में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि गांव में सरेआम हत्या की घटना को अंजाम दिया गया और आरोपी मौके से फरार हो गए. पूर्व मंत्री डॉक्टर शमीम अहमद ने भी घटना को लेकर उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि VIP के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी की हत्या होना सरकार और पुलिस प्रसाशन की विफलता है.
10 सर्कुलर रोड पर जमकर हुआ हंगामा, RJD समर्थकों ने लगाए ‘संजय यादव मुर्दाबाद’ के नारे
घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित
दरपा थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने घटना की जानकारी दी और कहा अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटा लिए हैं. घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और शव को उठाने नहीं दिया जा रहा है. मृतक कामेश्वर सहनी के परिजनों एवं रिश्तेदारों के साथ ग्रामीणों की बातचीत चल रही है और जल्दी ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा. अपराधियों को जल्द ही चिन्हित करके गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
13 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
1 day agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 day agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
4 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
6 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
7 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
8 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines