हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kusheshwar Asthan (SC) Election Result 2025: वोटों की आंधी में अतिरेक कुमार की प्रचंड जीत, बने जनता की पहली पसंद

Kusheshwar Asthan (SC) Election Result 2025: बिहार के लिए आज का दिन सचमुच ऐतिहासिक रहा जहां अतिरेक कुमार ने कुशेश्वर स्थान (SC) से जीत दर्ज की.

विज्ञापन
कुशेश्वर स्थान से जीते अतिरेक कुमार.

Live Updates

18:43 (IST) 14 Nov 2025

Kusheshwar Asthan (SC) Election Result

कुश्वेंर स्थान (SC) से जेडीयू के अतिरेक कुमार को 85685 वोट मिले. दूसरे स्थान पर 49244 वोटों के सात इंडिपेंडेंट के गणेश भारती रहे. तीसरा स्थान जनसुराज के शत्रुधन पासवान रहे जिन्हें 6488 वोट मिले.

14:31 (IST) 14 Nov 2025

Kusheshwar Asthan (SC) Election Result 2025

अतिरेक कुमार 42469 वोटों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं. अतिरेक 23219 वोटों की बढ़त से जीत की तरफ अग्रसर हैं.

12:29 (IST) 14 Nov 2025

Kusheshwar Asthan (SC) Election Result

जनता दल के अतिरेक कुमार सबसे आगे. अबतक हिस्से आए 18365 वोट.

11:37 (IST) 14 Nov 2025

Kusheshwar Asthan (SC) Election Result 2025

जनता दल युनाइटेड के अतिरेक कुमार 10272 वोटों के साथ सबसे आगे. पीछे रह गए इंडिपेंडेंट, जनसुराज पार्टी और आम आदमी पार्टी जैसे धुरंधर.

11:07 (IST) 14 Nov 2025

Kusheshwar Asthan (SC) Election Result 2025 Update

अतिरेक कुमार कुशेश्वर स्थान में लहरा सकते हैं जनता दल युनाइटेड का परचम. 6348 वोटों के साथ सबसे आगे. दूसरे स्थान पर 5089 वोटों के साथ बने हुए हैं इंडिपेंडेंट के गणेश भारती.

10:15 (IST) 14 Nov 2025

Kusheshwar Asthan (SC) Election Result 2025 Update

जनता दल युनाइटेड के अतिरेक कुमार आगे. अबतक हिस्से आए 3103 वोट.

09:38 (IST) 14 Nov 2025

Kusheshwar Asthan (SC) Election Result 2025 Update

चुनावी मुकाबले में बने हुए हैं जेडीयू के अतिरेक कुमार.

08:33 (IST) 14 Nov 2025

Kusheshwar Asthan (SC) Election Result 2025

कुशेश्वर स्थान (SC) में शुरू हुई वोटों की गिनती. चुनावी मैदान में IND के गणेश भारती, आप नेता योगी चौपाल, JSP के शत्रुघन पासवान और जदयू के टिकट पर अतिरेक कुमार हैं.

07:51 (IST) 14 Nov 2025

Kusheshwar Asthan (SC) Election Result 2025

कुशेश्वर स्थान (SC) में हुए अपचुनावों में शशिभूषण हजारी के बेटे भूषण हजारी को जदयू से टिकट दिया गया था और उन्होंने आरजेडी के गणेश भारती को मात दी थी.

07:49 (IST) 14 Nov 2025

Kusheshwar Asthan (SC) Election Result 2025 LIVE Update

2020 में जदयू के शशिभूषण हजारी ने जीत दर्ज की थी लेकिन, उनके निधन के बाद इस पर उपचुनाव हुआ था.

07:23 (IST) 14 Nov 2025

Kusheshwar Asthan (SC) Election Result 2025 LIVE

बिहार की अहम सीटों में से एक है कुशेश्वर स्थान (SC). यहां 6 नवंबर को पहले चरण के मतदान हुए थे.

Kusheshwar Asthan (SC) Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है. आज यानी कि 14 नवंबर का दिन ऐतिहासिक होने वाला है, जब राज्य की 243 सीटों का फैसला हो जाएगा. बिहार की अहम सीटों में से एक कुशेश्वर स्थान (SC) है, जो कि आरक्षित है. इस सीट पर मुकाबला जदयू के साथ रहा है. 2020 में जदयू के शशिभूषण हजारी ने जीत दर्ज की थी लेकिन, उनके निधन के बाद इस पर उपचुनाव हुआ था, जिसमें उनके बेटे भूषण हजारी को जदयू से टिकट दिया गया था और उन्होंने आरजेडी के गणेश भारती को मात दी थी.

यह भी पढ़ें- Minapur Election Result 2025 LIVE: मीनापुर में फिर RJD का परचम लहराएगा या बदलेगा समीकरण

कुशेश्वर स्थान (SC) विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे

बिहार की कुशेश्वर स्थान (SC) विधानसभा सीट पर अक्सर NDA या तो जदयू का बोलबाला देखने के लिए मिला है. इस बार चुनावी मैदान में IND के गणेश भारती, आप नेता योगी चौपाल, JSP के शत्रुघन पासवान और जदयू के टिकट पर अतिरेक कुमार चुनावी मैदान में थे. मुकाबला जदयू से था.

विज्ञापन

कुश्वेंर स्थान (SC) से जेडीयू के अतिरेक कुमार को 85685 वोट मिले. दूसरे स्थान पर 49244 वोटों के सात इंडिपेंडेंट के गणेश भारती रहे. तीसरा स्थान जनसुराज के शत्रुधन पासवान रहे जिन्हें 6488 वोट मिले.

यहां देखिए 2020 के चुनावी नतीजे

प्रत्याशीपार्टीवोट
शशिभूषण हजारीJD(U)53,980 वोट
डॉ. अशोक कुमारINC46,758 वोट

पिछले तीन चुनावों के नतीजे

इसके साथ ही अगर कुशेश्वर स्थान (SC) विधानसभा सीट पर पिछले तीन चुनावी नतीजों के बारे में बात की जाए तो साल 2020 में जदयू के शशिभूषण हजारी को 53,980 वोट मिले थे. उन्हें कांग्रेस के डॉ. अशोक कुमार ने कड़ी टक्कर दी थी और उन्हें 46,758 वोट मिले थे. लेकिन, अचानक उनका निधन हो गया था, जिसके बाद साल 2021 में हुए उपचुनाव में उनके बेटे अमन भूषण हजारी को जदयू ने चुनावी मैदान में उतारा था. उन्होंने आरजेडी के गणेश भारती को हराया था. अमन को 59,882 वोट मिले थे और गणेश को 47,184 वोट मिले थे.

विज्ञापन

यहां देखिए 2015 के चुनावी नतीजे

प्रत्याशीपार्टीवोट
शशिभूषण हजारीJD(U)50,062 वोट
कमला पासवानLJP30,212 वोट

बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में कुशेश्वर स्थान (SC) विधानसभा सीट पर जेडीयू के शशिभूषण हजारी और लोजपा के कमला पासवान के बीच टक्कर देखने के लिए मिली थी. शशिभूषण हजारी को 50,062 वोट तो कमला को 30,212 वोट मिले थे. दोनों के बीच हार जीत का अंतर 19,850 वोटों का रहा था.

इसके साथ ही 2010 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी. उस समय शशिभूषण हजारी बीजेपी में थे और उनका मुकाबला लोजपा के रामचंद्र पासवान के साथ था. रामचंद्र को 23,064 वोट मिले थे तो शशिभूषण को कुल 28,576 वोट मिले थे. दोनों के बीच 5,512 वोटों का अंतर था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – Alinagar Election Result 2025 LIVE: अलीनगर को अपने नाम कर सकेंगी मैथिली ठाकुर या राजद के हिस्से आएगी यह सीट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola