हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kurhani Election Result 2025: कुढ़नी से BJP के केदार प्रसाद गुप्ता जीते, RJD के सुनील कुमार सुमन को 9,808 वोटों से हराया

Kurhani Election Result 2025: बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट, जो मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत आती है, पर 6 नवंबर को मतदान हुआ और 14 नवंबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू की गई. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस सीट से BJP के केदार प्रसाद गुप्ता जीत चुके हैं. उन्होंने RJD के सुनील कुमार सुमन को 9,808 वोटों से हराया.

विज्ञापन

Live Updates

00:00 (IST) 15 Nov 2025

Kurhani Election Result 2025 LIVE Updates: कुढ़नी से BJP के केदार प्रसाद गुप्ता जीते

कुढ़नी विधानसभा सीट से BJP के केदार प्रसाद गुप्ता जीत चुके हैं।

केदार प्रसाद गुप्ता (BJP) – 1,07,493

सुनील कुमार सुमन (RJD) – 97,685

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, BJP के केदार प्रसाद गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी RJD के सुनील कुमार सुमन को 9,808 वोटों से हराया।

16:04 (IST) 14 Nov 2025

Kurhani Election Result 2025 LIVE Updates: कुढ़नी से BJP के केदार प्रसाद गुप्ता को मिली बढ़त

कुढ़नी विधानसभा सीट से BJP के केदार प्रसाद गुप्ता लीड कर रहे हैं।

केदार प्रसाद गुप्ता (BJP) – 70,757

सुनील कुमार सुमन (RJD) – 68,371

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, BJP के केदार प्रसाद गुप्ता अपने निकटतम प्रतिद्वंदी RJD के सुनील कुमार सुमन से 2,386 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12:08 (IST) 14 Nov 2025

Kurhani Election Result 2025 LIVE Updates: RJD के सुनील कुमार सुमन आगे

कुढ़नी से ताजा मतगणना रुझान...RJD के सुनील कुमार सुमन आगे, जबकि BJP के केदार प्रसाद गुप्ता पिछड़े

सुनील कुमार सुमन (RJD) - 25,878

केदार प्रसाद गुप्ता (BJP) - 23,688

धर्मेंद्र कुमार (निर्दलीय) - 1,339

10:11 (IST) 14 Nov 2025

Kurhani Election Result 2025 LIVE Updates: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केदार प्रसाद गुप्ता आगे

कुढ़नी विधानसभा सीट के लिए हुए चुनावों की मतगणना जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक, अभी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केदार प्रसाद गुप्ता आगे बढ़ते हुए दिख रहे हैं।

08:29 (IST) 14 Nov 2025

Kurhani Election Result 2025 LIVE Updates: कुढ़नी विधानसभा सीट की मतगणना शुरू

Kurhani Election Result 2025 LIVE Updates: कुढ़नी विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। थोड़ी ही देर में चुनावी रुझान और नतीजे सामने आने लगेंगे।

Kurhani Election Result 2025: बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट से अगला विधायक कौन होगा, इसका फैसला हो चुका है. चुनाव आयोग के द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. इस सीट पर सीधा मुकाबला BJP के केदार प्रसाद गुप्ता और RJD के सुनील कुमार सुमन के बीच रहा. मतगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, केदार प्रसाद गुप्ता ने सुनील कुमार सुमन को 9,808 वोटों से हराया. आपको बता दें कि यहां पर चुनाव पहले चरण में 6 नवंबर को हुई थी, जिसकी आज 14 नवंबर को 8 बजे मतगणना शुरू हुई. बिहार की 243 में से कुढ़नी विधानसभा का सीट क्रमांक 93 है, जो मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत आती है.

कुढ़नी विधानसभा सीट से उम्मीदवार

साल 2025 के चुनाव में कुढ़नी विधानसभा सीट से 3 पार्टी के उम्मीदवारों को रेस में बताया जा रहा है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस विधानसभा सीट से बबलू कुशवाहा पर भरोसा जताया है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केदार प्रसाद गुप्ता को फिर इस सीट से खड़ा किया है. जबकि, इन दोनों पार्टी के उम्मीदवारों को जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार मो. अली इरफान से कड़ी टक्कर मिल रही है. इस साल यहां से 33 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था, जिसमें से 29 कैंडीडेट चुनावी मैदान में डटे हैं.

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बबलू कुशवाहा जन सुराज पार्टी (JSP) मो. अली इरफान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केदार प्रसाद गुप्ता भाजपा

विज्ञापन

कुढ़नी विधानसभा सीट पर 2022 के उपचुनाव के आंकड़े

साल 2022 के उपचुनाव में कुढ़नी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केदार प्रसाद गुप्ता विजयी रहे थे. उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मनोज कुमार सिंह को हराया था. केदार प्रसाद गुप्ता ने मनोज कुमार सिंह को 3,649 वोट के अंतर से पीछे छोड़ा था. वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (VSIP) के नीलाभ कुमार ने कुल 10,000 वोट पाया था. कुढ़नी के मतदाताओं ने लगभग 2.46% नोटा (NOTA) भी डाला था.

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
भारतीय जनता पार्टी (BJP)केदार प्रसाद गुप्ता76,722
जनता दल यूनाइटेड (JDU)मनोज कुमार सिंह73,073

कुढ़नी विधानसभा सीट पर 2020 के चुनाव के आंकड़े

साल 2020 के चुनाव में कुढ़नी विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अनिल कुमार सहनी विजयी रहे थे. उन्होंने जनता भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कैंडीडेट केदार प्रसाद गुप्ता को हराया था. अनिल कुमार सहनी को कुल 40.23% वोट और केदार प्रसाद गुप्ता को 39.86% वोट मिले थे. अनिल कुमार सहनी ने केदार प्रसाद गुप्ता को मात्र 712 वोट के अंतर से पीछे छोड़ा था. वहीं, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (BLSP) के रामबाबू सिं ने कुल 10,041 वोट पाया था.

विज्ञापन
पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)अनिल कुमार सहनी78,549
भारतीय जनता पार्टी (BJP)केदार प्रसाद गुप्ता77,837

कुढ़नी विधानसभा सीट पर 2015 के चुनावी आंकड़े

साल 2015 के चुनाव में कुढ़नी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कैंडीडेट केदार प्रसाद गुप्ता ने जीत हासिल किया था. उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह को परास्त किया था. जहां तक वोटों की बात है तो केदार प्रसाद गुप्ता को 42% मत मिले थे और मनोज कुमार सिंह को 36% मत प्राप्त हुए थे. जहां तक इन दोनों में हार और जीत में अंतर की बात है, यह अंतर 11,570 वोट का था. वहीं, 3% वोट पाकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मृत्युंजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे.

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
भारतीय जनता पार्टी (BJP)केदार प्रसाद गुप्ता73,227
दल यूनाइटेड (JDU)मनोज कुमार सिंह61,657

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola