हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

खादी मॉल में मधुबनी साड़ियों पर 50 प्रतिशत की छूट, जानें कब तक हैं ये ऑफर

पटना और मुजफ्फरपुर के खादी मॉल में मधुबनी साड़ियों की भारी मांग है। पारंपरिक कला, आधुनिक डिजाइन वाली इन साड़ियों पर 50% छूट मिल रही है। जानें कब तक मिल रही है ये छूट।

विज्ञापन
पटना खादी मॉल (फोटो सोर्स- फेसबुक)

पटना और मुजफ्फरपुर के खादी मॉल में इन दिनों मधुबनी साड़ियों की खूब बिक्री हो रही है। पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइन को अपने में समेटे ये साड़ियां न सिर्फ बिहार की सांस्कृतिक पहचान हैं, बल्कि आज की ऑफिस जाती महिलाओं की भी पहली पसंद बनती जा रही हैं। कॉलेज के फेयरवेल से लेकर घर के शादी विवाह जैसे कार्यक्रमों, सरकारी समारोह आदि अवसरों के लिए ये एक बेहतर विकल्प है।

खादी मॉल में मधुबनी साड़ियों की कीमत 4,000 रुपये से 45,000 रुपये तक है, जिससे हर वर्ग की महिलाएं अपनी पसंद की साड़ी चुन रही हैं। यहां डिजिटल प्रिंट और हैंड प्रिंट दोनों तरह की साड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। मधुबनी की सुंदरता और बिहार की पारंपरिक पहचान को अपने परिधान में समेटना चाहते हैं, तो खादी मॉल में 30 जून तक का मौका है।

ट्रांसपोर्ट नगर से आई सुशीला देवी ने बताया कि “यहां मधुबनी साड़ियों की इतनी विविधता है कि एक बार देखने पर ही पसंद आ जाती हैं। कीमत भी बेहद उचित हैं और देखने में सुंदर।”

विज्ञापन

इस समय खादी मॉल में सिर्फ मधुबनी साड़ियां ही नहीं, बल्कि मधुबनी प्रिंट वाले सूट, सिल्क सूट, रॉ सिल्क, घीचा सिल्क, कॉटन सूट और साड़ियों की भी कई आकर्षक वेरायटी उपलब्ध हैं। इसके अलावा महिलाएं यहां से पारंपरिक दुपट्टे, गमछे और बिहार की प्रसिद्ध जर्दालु आम भी खरीद सकती हैं। पुरुषों के लिए भी यहां कई प्रकार के सिल्क और कॉटन बंडी, हाफ एवं फुल शर्ट उपलब्ध है।

पटना वासियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है, क्योंकि 1 जून से 30 जून तक खादी मॉल में 50 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जा रही है। इन खादी सामग्रियों की ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए www.biharkhadi.com पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola