होली पर अश्लील डांस कर विवादों में आए JDU विधायक गोपाल मंडल, वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल बीते दिनों अपने अश्लील डांस को लेकर विवादों में थे। होली के जश्न में उन्हें डांसर के साथ ठुमके लगाते देखा गया था। ऐसे में गोपाल मंडल ने अब अपने वीडियो पर सफाई पेश की है।

JDU MLA Gopal Mandal
विज्ञापन

JDU MLA Gopal Mandal Holi Dance Controversy: होली के मौके पर डांसर के साथ अश्लील डांस करने वाले JDU विधायक गोपाल मंडल ने अब अपनी सफाई पेश की है। मीडिया से बातचीत के दौरान गोपाल ने कहा कि यह सबकुछ अंजाने में हुआ है, उन्होंने जानबूझकर कोई गलत काम नहीं किया है।

JDU विधायक ने दी सफाई

गोपाल मंडल का कहना है कि घटना के दौरान उनके हाथ में माइक था, इसलिए गाली गलौज के बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। महिला के गालों पर नोट चिपकाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महिला झुक गई इसलिए नोट गलती से जाकर महिला के गाल पर चिपक गया।

विज्ञापन

गोपाल मंडल ने क्या कहा?

मीडिया से बातचीत के दौरान गोपाल मंडल ने कहा कि मेरे हाथ में 3-3 माइक थे। किसने क्या गाली दिया हमें नहीं पता है। हमने नोट ले रखा था। ऐसे में महिला झुक गई इसलिए नोट उसके गाल पर चिपक गया। हमने जानबूझकर यह सब नहीं किया।

विज्ञापन

निशांत का किया समर्थन

गोपाल मंडल ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का भी पार्टी में आने का समर्थन किया है। गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश हमारे मुख्यमंत्री हैं और निशांत को जल्द से जल्द पार्टी ज्वॉइन कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन

क्यों हुआ था विवाद?

बता दें कि होली समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें गोपाल मंडल डांसर के साथ अश्लील डांस करते नजर आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद गोपाल का नाम विवादों में घिर गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ