---विज्ञापन---

बिहार

‘वो मां बनी मेरा कोई संबंध नहीं’, अनुष्का के साथ फिर जुड़ा तेज प्रताप यादव का नाम, JJD अध्यक्ष ने जताई आपत्ति

Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव अब एक बच्चे को लेकर सुर्खियों में हैं। अनुष्का ने बच्चे को जन्म दिया है और उसका नाम तेज प्रताप के साथ जोड़ा गया है। सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि अनुष्का ने 8 फरवरी को जिस बच्चे को जन्म दिया है, उसका कनेक्शन तेज प्रताप यादव से है।

Author Edited By : Khushbu Goyal
Updated: Feb 9, 2026 07:14
Tej Pratap Yadav
एक पोस्ट लिखने के बाद तेज प्रताप का नाम अनुष्का के साथ जुड़ा था।

Tej Pratap Yadav vs Anushka Yadav: बिहार की जनशक्ति जनता दल प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर अनुष्का यादव को लेकर सुर्खियों में हैं। अनुष्का ने बीते दिन 8 फरवरी को बेटी को जन्म दिया है, जिसका कनेक्शन तेज प्रताप यादव से जोड़ा जा रहा है, लेकिन तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर फैली चर्चाओं पर आपत्ति जताई है और उन्हें अफवाह बताया है। बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: लालू परिवार को तेज प्रताप और अनुष्का का रिश्ता कबूल क्यों नहीं? 3 थ्योरी आईं सामने

---विज्ञापन---

बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया

तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मामले में सफाई पेश की है। उनका कहना है कि अनुष्का यादव और उसके बच्चे से कोई संबंध नहीं है। कुछ लोग बदनाम करने के लिए साजिशें रची रहे हैं, लेकिन वे उनके चक्कर में फंसने वाले नहीं हैं। छवि खराब करने की कोशिश की जा रही हैं, लेकिन विरोधियों के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। तेज प्रताप ने मुकेश रोशन और अन्य लोगों पर ‘जयचंद’ कहते हुए साजिश रचने के आरोप लगाए हैं।

तेज प्रताप अब कोर्ट जाएंगे और सुरक्षा मांगेंगे

तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वे कोर्ट जाएंगे और सुरक्षा की मांग करेंगे। जरूरत पड़ी तो वे मामले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात करेंगे। विरोधियों की साजिशों से डिप्रेशन हो रहा है। डिप्रेशन का मरीज बनाने की कोशिश चल रही है, लेकिन ऐसा होने नहीं दूंगा। सोशल मीडिया पर जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे बेबुनियाद और झूठी हैं। अनुष्का यादव के बच्चे का बाप होने की खबरें जानबूझकर फैलाई जा रही हैं, इसलिए अब कानूनी कार्रवाई करूंगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: लोग पूछ रहे कौन हैं अनुष्का यादव?, तेज प्रताप की पोस्ट ने मचाई हलचल

तेज प्रताप ने 4 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

तेज प्रताप यादव का कहना है कि महुआ से RJD के पूर्व विधायक मुकेश रोशन, संजय यादव, शक्ति सिंह और सुनील सिंह मिले हुए हैं। मेरी हत्या करने या कराने की साजिश रच रहे हैं, इसलिए मुझे जान का खतरा महसूस हो रहा है। बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी से अनुरोध है कि वे मामले में सहयोग करें और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें। बता दें कि तेज प्रताप यादव पिछले साल एक पोस्ट लिखकर अनुष्का यादव को लेकर सुर्खियों में आए थे।

First published on: Feb 09, 2026 06:18 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.