पटना एयरपोर्ट की बड़ी चूक! बेबी केयर रूम में मिले कैमरे, ब्रेस्टफीडिंग कराने गई मेजर की पत्नी ने पकड़ा

यह मामला तब उजागर हुआ जब मुंबई से पटना पहुंचे एक भारतीय सेना के मेजर की पत्नी अपने छोटे बच्चे को स्तनपान कराने के लिए इस कमरे में गईं.

Patna Airport

बिहार की राजधानी पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक बेहद चौंकाने वाला और निजता के हनन का मामला सामने आया है. शनिवार को एयरपोर्ट के ‘बेबी केयर रूम’ में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण भारी हड़कंप मच गया. यह मामला तब उजागर हुआ जब मुंबई से पटना पहुंचे एक भारतीय सेना के मेजर की पत्नी अपने छोटे बच्चे को स्तनपान कराने के लिए इस कमरे में गईं.

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी निवासी मेजर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ शनिवार को मुंबई से पटना पहुंचे थे. अराइवल एरिया में बच्चे को भूख लगने पर उनकी पत्नी बेबी केयर रूम में गईं. कमरे के अंदर का नजारा देख वह दंग रह गईं. वहां निजता के नाम पर न तो कोई पर्दा था और न ही कोई केबिननुमा ढांचा. सबसे गंभीर बात यह थी कि जिस जगह महिलाएं अपने बच्चों को दूध पिलाती हैं, उस संवेदनशील एरिया के अंदर दो कैमरे लगे हुए थे.

विज्ञापन

अपनी निजता के साथ हुए इस खिलवाड़ को देख महिला तुरंत बाहर आईं और अपने पति (मेजर) को इसकी जानकारी दी. मेजर ने तुरंत वहां मौजूद सीआईएसएफ के जवानों और हाउसकीपिंग स्टाफ को बुलाया. उन्होंने मौके पर ही कैमरों की स्थिति दिखाते हुए अपने मोबाइल से वीडियो भी रिकॉर्ड किया. मेजर ने इस पूरी घटना को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी को एक लिखित शिकायत सौंपी है.

हवाई अड्डों पर ‘बेबी केयर रूम’ की व्यवस्था इसलिए की जाती है ताकि माताएं अपने बच्चों को सुरक्षित और निजी माहौल में फीडिंग करा सकें. ऐसे में कैमरे का मौजूद होना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों के विश्वास और महिलाओं की गरिमा पर भी गहरी चोट है.

विज्ञापन

एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ