बिहार में फिर खेला! पुराने स्टाइल में लौटे नीतीश कुमार, CM पद से इस्तीफा देने से पहले रखीं 4 शर्तें

बिहार से दिल्ली का सफर की तैयारी करने वाले नीतीश कुमार पुराना स्वरूप में लौट आए हैं। सीएम पद छोड़ने के लिए नीतीश ने 4 शर्तें रख दीं हैं। इससे बिहार की राजनीति में फिर एक बार नयापन देखने को मिल रहा है। पढ़िए पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट।

Nitish Kumar set four conditions before resigning as Chief Minister

बिहार में फिर राजनीति हलचल शुरू हो गई है। नए सीएम का इंतजार रहे रहे राज्य में नया विवाद खड़ हो सकता है। कई दिनों से शांत चल रहे बिहार के मुख्य मंत्री अपने पुराने स्वरूप में लौटते दिख रहे हैं। ऐसा इसलिए कि नीतीश के बिना शर्त राज्य सभा जाने पर पार्टी में बगावत हो गई थी। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा था। अब नीतीश कुमार ने पुराना स्वरूप दिखाते हुए सीएम पद छोड़ने के लिए 4 शर्तें रख दीं हैं। इससे बिहार की राजनीति में फिर एक बार नयापन देखने को मिल रहा है। इसे बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन

बिहार की राजनीति हमेशा से चर्चा का विषय रही है। चुनाव में जनता ने बीजेपी गठबंधन को भारी बहुमत से जिताया। करीब 6 महीने बाद सीएम नीतीश कुमार ने बिना शर्त राज्य सभा जाने का मन बना लिया। नीतीश के इस फैसले ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया था। नीतीश की पार्टी जेडीयू में भी इसका विरोध काफी विरोध हुआ था। राज्य सभा जाने के पीछे नीतीश का कोई ठोस कारण पार्टी को नहीं मिला था। नीतीश ने राज्य सभा जाने के पीछे केवल इच्छा बताई थी।

विज्ञापन

अब नीतीश कुमार ने अपने पुराने रंग में लौटते दिख रहे हैं। 30 मार्च को नीतीश कुमार विधान परिषद से इस्तीफा देने वाले हैं। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानपरिषद से अपना इस्तीफा देगें लेकिन मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा कब होगी इस पर अभी भी संस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों की माने तो नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के पहले बीजेपी के सामने 4 शर्तें रखीं हैं।

विज्ञापन

शर्तों में शामिल है कि पहले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो, गृह मंत्रालय किसके पास होगी यह तय हो, विधानसभा का अध्यक्ष किस पार्टी का होगा यह तय हो और कौन से विभाग किस पार्टी के खाते में जाएंगे, यह तय हो। ये सभी बिंदु तय होने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देगें।

BJP के लिए क्यों झटका?

पिछले चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने सीएम के रूप में नीतीश कुमार के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा था। गठबंधन को भारी बहुमत से जीत मिली थी। नीतीश के राज्य सभा जाने के बाद बिहार में बीजेपी का ही सीएम बनाया जाना है। अब नीतीश ने नए सीएम का फेस रिवील करने की शर्त रखी है। ऐसे में माना जा सकता है कि अगर नया सीएम फेस नीतीश कुमार को पसंद नहीं आया तो वह सीएम पद छोड़ने से इंकार कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ