---विज्ञापन---

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे पर क्यों लगा ब्रेक? नीतीश पर भी टिकी नजरें

नितिन नबीन के इस्तीफे पर ऐन वक्त पर क्यों लगा ब्रेक? बिहार विधानसभा में सुबह की हलचल और नीतीश कुमार के अगले कदम को लेकर बढ़ा सस्पेंस. क्या है इसके पीछे की असली राजनीतिक वजह? पढ़ें पूरी इनसाइड स्टोरी

---विज्ञापन---

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफा के लिए आज सुबह 8:40 का मुहूर्त तय किया गया था, लेकिन अचानक नितिन नबीन इस्तीफा दिए बगैर ही दिल्ली लौट गए. बिहार विधानसभा सचिवालय से इस तय समय का संदेश भी दिया गया और आखिरी वक्त में इस्तीफा टल गया. कहा गया कि अपरिहार्य कारणों से नितिन नबीन आज बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं देंगे. गौरतलब है कि नितिन नबीन पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और 16 मार्च को वह राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं, साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं.

विधानसभा में की गई थी खास तैयारी

नितिन नबीन के इस्तीफे को लेकर जहां सस्पेंस बना हुआ है, वहीं एनडीए की स्थिति को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. रविवार को बिहार विधानसभा में इस्तीफे की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए विशेष तैयारी की गई थी. आमतौर पर छुट्टी रहने के बावजूद विधानसभा को खोला गया. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार भी दिल्ली से पटना लौटकर सुबह से मौजूद थे. बिहार विधानसभा की नियमावली के अनुसार, यदि कोई विधायक राज्यसभा या विधान परिषद के लिए निर्वाचित होता है तो उसे 14 दिनों के भीतर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना अनिवार्य होता है. विधानसभा की नियमावली के अनुसार सदस्य को अपना इस्तीफा विधानसभा सचिवालय को सशरीर उपस्थित होकर देना होता है.

---विज्ञापन---

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर टिकी निगाहें

गौरतलब है कि 16 मार्च को नीतीश कुमार, नितिन नबीन, उपेंद्र कुशवाहा और रामनाथ ठाकुर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. ऐसे में 30 मार्च को इस्तीफा देने की अंतिम तिथि मानी जा रही है. नितिन नबीन के इस फैसले के बाद अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिकी हैं. चूंकि दोनों का निर्वाचन एक साथ हुआ है, इसलिए नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर भी राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बढ़ गई है. चर्चा यह भी है कि अब तक राज्यसभा निर्वाचन का आधिकारिक गजट जारी नहीं हुआ है. जानकारों का कहना है कि गजट जारी होने के बाद ही इस्तीफे का नया समय तय किया जा सकता है.

First published on: Mar 29, 2026 02:10 PM

End of Article

About the Author

Vijay Kumar

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola