हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पटना में तेज रफ्तार थार का कहर, 12 लोगों को कुचला और एक की मौत, गुस्साई भीड़ ने फूंकी गाड़ी

Patna Hit And Run Case: बिहार में तेज रफ्तार थार कार ने लोगों को कुचल दिया. हादसे में एक शख्स की मौत हुई है और घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. घटनाक्रम देखकर भड़के लोगों ने थार को आग लगा दी, वहीं ड्राइवर लोगों का गुस्सा देखकर मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन
लोगों ने आरोपी पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया.

Thar Crushes People in Patna: बिहार की राजधानी पटना में बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ. बेकाबू हुई तेज रफ्तार थार कार का कहर देखने को मिला. थार गाड़ी ने सड़क पर चल रहे लोगों को कुचल दिया. कार ने 10 से ज्यादा लोगों को टक्कर मारी, जिनमें से एक शख्स की मौत हो गई है. घटनाक्रम देखकर लोग भड़क गए और भीड़ को उग्र होते देखकर आरोपी ड्राइवर मौके से फरार होगा, वहीं लोगों ने उसकी थार गाड़ी में आग लगा दी. हादसे से लोगों में आक्रोश देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: BSSC चेयरमैन आलोक राज के इस्तीफे ने मचाई खलबली, 2 दिन पहले ही संभाला था पद

जलकर राख हुई पूरी थार गाड़ी

बता दें कि हादसा पटना के दानापुर इलाके में गोला रोड पर बीती शाम हुआ. घायलों को उपचार के लिए पटना के ही मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं लोगों के गुस्से का शिकार हुई थार गाड़ी जलकर राख हो गई. फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर कार में लगी आग को बुझाया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि दमकल कर्मियों को उसे बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने हिट एंड रन का केस दर्ज करके आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: खुले में थूका तो कहलाएंगे ‘नगरशत्रु’, लगेगा 500 रुपये का जुर्माना

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को काबू किया. लोगों की मांग है कि आरोपी को उनके हवाले किया जाए, पीड़ितों को वे खुद इंसाफ दिलाएंगे. हादसे के चलते इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश कर रही है. उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, क्योंकि थार गाड़ी जलने से ड्राइवर-कार से जुड़े सभी कागजात भी जल चुके हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola