बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते कुछ दिनों से लगातार विवादों के घेरे में हैं. हिजाब मामले के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा को भी अब बढ़ा दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, खूफिया एंजेसियों ने ये आशंका जताई है कि हिजाब विवाद के बाद कुछ आपराधिक और असामाजिक तत्व सीएम नीतीश कुमार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. वहीं, प्रशासन ने नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था को पहले से और भी ज्यादा कड़ा कर दिया है.
बढ़ाई गई नीतीश कुमार की सुरक्षा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा डीजीपी बिहार और एडीजी स्तर पर की गई है. अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा डीजीपी बिहार और एडीजी स्तर पर की गई है. इस समीक्षा के बाद SSG के सुरक्षा घेरे को और मजबूत कर दिया गया है.
सुरक्षा को देखते हुए अब नीतीश कुमार के करीब भी सिर्फ करीबी लोग ही जा सकेंगे. उनके कार्यक्रमों, आवास के आस-पास और मूवमेंट के दौरान भी सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है.
विशेष सतर्कता बरतने के दिए गए निर्देश
बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सिक्योरिटी को देखते हुए एसएसपी और एसपी को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. खासतौर से कुछ संवेदनशील इलाकों में सिक्योरिटी बढ़ाई गई जिससे किसी तरह की कोई समस्या न हो. बता दें कि बीते दिनों हुए हिजाब मामले के बाद सीएम नीतीश कुमार को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी मिलने की सामने आई थी. जिसके बाद से ही नीतीश कुमार की सुरक्षा अपग्रेड किया गया है.
यह भी पढ़ें- ‘तेजस्वी यादव, 9वीं फेल लापता हैं’… बिहार में BJP के पोस्ट ने मचाई सनसनी
हिजाब विवाद के बाद कुछ वर्गों में सीएम नीतीश कुमार के प्रति गुस्सा देखा गया था. जिसके बाद ऐसी आशंका जताई गई थी कि सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया जा सकता है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी तेज कर दी गई है वहीं सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
5 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
6 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
9 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
23 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines